पूनम दुबे फिट रहने के लिए रोजाना बहाती हैं इतना पसीना, वीडियो में देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस कैसे करती हैं वर्कआउट

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey Fitness Video) जिम में काफी पसीना बहा रही हैं और मेहनत कर रही हैं। वह अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। चाहे वो किसी भी फिल्म में बिजी क्यों न हो, वे वर्कआउट करना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

पूनम दुबे जिम में वर्कआउट करते हुए। (फोटोः इंस्टाग्राम वीडियो)

भोजपुरी इंडस्ट्री सभी एक्ट्रेस में अलग तरह का ट्रेंड शुरु हुआ है। ये एक्ट्रेस अपने आप को फिट और मैंटेन रखने के लिए जिमनास्टिक और वर्कआउट का सहारा ले रही हैं। रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Gym Video) और आम्रपाली दुबे जैसी बड़ी एक्ट्रेस ने ये कर के भी दिखाया है। उन्होंने काफी तेजी से अपना वजन घटाया है। अब ये एक्ट्रेस अपने आपको काफी फिट रखती हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन अपने वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन बड़ी एक्ट्रेस की राह पर भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में एक पूनम दुबे भी चल रही हैं।

पूनम दुबे  (Poonam Dubey  Hot Song) भी जिम में काफी पसीना बहा रही हैं और मेहनत कर रही हैं। वह अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। चाहे वो किसी भी फिल्म में बिजी क्यों न हो, वे वर्कआउट करना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कई तरह की एक्सरसाइज करती हुईं नजर आ रही हैं। वह रनिंग कर रही हैं। वह डिप्स मार रही हैं। जंप कर रही हैं। वह पुश अप मार रही हैं। लगभग 2 मिनट के इस वीडियो दिखाया गया है कि एक्ट्रेस ने कैसे मस्ती और वर्कआउट करते हुए अपने आप को फिट रखा है।

यहां देखिए, पूनम दुबे का वर्कआउट वीडियो-

पूनम दुबे ने इन भोजपुरी फिल्मों में किया काम

पूनम दुबे (Poonam Dubey Films) ने कई भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में मानी जाती हैं। उन्होंने साल 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और अब उन्होंने अपना अलग मुकाम बना लिया है। फिल्म रंगदारी टैक्स में सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का आवार्ड भी मिला। उन्होंने चना जोर गरम, हम है लूटेरे, मोहब्बत, बहुरानी, हम है जोड़ी नं. 1, द रियल इंडियन मदर, ये मोहब्बतें, इंतेकाम, जानम, घुस के मारेब, हमार फर्ज और बाबा रंगीला जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

Main Tera Aashiq Trailer: भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, एक्ट्रेस पूनम दुबे-अंकुश राजा की दिखी दमदार लव स्टोरी

यहां देखिए पूनम दुबे का सबसे हॉट गाना…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।