पूनम दुबे ने याद किए अपने स्ट्रगल के दिन, साल 2014 में ऐसे दिखती थी भोजपुरी की ये हॉट एक्ट्रेस

भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey Hot Songs) ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2014 की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह वेस्टर्न आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इ

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे। (फोटोः इंस्टाग्राम पोस्ट)

भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक पूनम दुबे  (Poonam Dubey Debut) इंडस्ट्री में अपने अमेजिंग डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2014 की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह वेस्टर्न आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में, वह येलो शॉर्ट शर्ट में दिखाई दे रही हैं, जिस पर उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ है।

जबकि पूनम दुबे (Poonam Dubey Hot Song) ने दूसरी तस्वीर में ब्लैक ड्रेस पहना हुआ है, जिसके ऊपर से उन्होंने लाल रंग की जैकेट डाली हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,’मार्च 2014 जब मैंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर की शुरुआत किया।’ उन्होंने इसके साथ ही हैशटेग के साथ साइज जीरो और फ्लैशबैक लिखा। उस दौरान वह काफी पतली थीं। आपको बता दें कि पूनम दुबे ने भोजपुरी फिल्म जो जीता वही सिकंदर थी। इस फिल्म में उनके अपॉजिट लीड एक्टर जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) थे। इस फिल्म के हिट होने के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई।

यहां देखिए पूनम दुबे का इंस्टाग्राम पोस्ट-

पूनम दुबे ने इन भोजपुरी फिल्मों में किया काम

पूनम दुबे ने कई भोजपुरी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी किया। फिल्म रंगदारी टैक्स में सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का आवार्ड भी मिला। उन्होंने चना जोर गरम, हम है लूटेरे, मोहब्बत, बहुरानी, हम है जोड़ी नं. 1, द रियल इंडियन मदर, ये मोहब्बतें, इंतेकाम, जानम, घुस के मारेब, हमार फर्ज और बाबा रंगीला जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

Main Tera Aashiq Trailer: भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, एक्ट्रेस पूनम दुबे-अंकुश राजा की दिखी दमदार लव स्टोरी

यहां देखिए पूनम दुबे का सबसे हॉट गाना…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।