सावन गीत ‘शिव जी से तोहरे के मांगी’ हुआ हिट, भोले शंकर की भक्ति में डूबे दिखे प्रमोद प्रेमी यादव

सावन का महीना शुरू होते ही भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के कई बड़े सिंगर शिव भक्ति में डूबे नजर आते हैं। जिनमें सबसे ऊपर खेसारी लाल यादव का नाम आता है। उनके भोलेशंकर पर कई गाने रिलीज होते हैं। इसी बीच अब प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) ने भी अपना नया भोलेनाथ पर गाना रिलीज किया है। यह एक सावन गीत है। प्रेमी के नए गाने के बोल हैं शिव जी से तोहरे के मांगी!

प्रमोद प्रेमी यादव सॉन्ग (फोटो: सोशल मीडिया)

सावन का महीना शुरू होते ही भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के कई बड़े सिंगर शिव भक्ति में डूबे नजर आते हैं। जिनमें सबसे ऊपर खेसारी लाल यादव का नाम आता है। उनके भोलेशंकर पर कई गाने रिलीज होते हैं। इसी बीच अब प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) ने भी अपना नया भोलेनाथ पर गाना रिलीज किया है। यह एक सावन गीत है। प्रेमी के नए गाने के बोल हैं शिव जी से तोहरे के मांगी!

प्रमोद प्रेमी के इस वीडियो में वह भोले की भक्ति में डूबे हुए भगवान भोले से उनकी गर्लफ्रेंड को हमेशा उनके साथ रहने का वरदान मांग रहे हैं। वहीं बीच-बीच में वे अपनी को-स्टार से साथ नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं। सावन गीत ‘Shiv Ji Se Tohre Ke Mangi’ को प्रमोद प्रेमी यादव ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल Pramod Premi Entertainment पर 3 जुलाई 2022 को रिलीज किया है।

सावन गीत ‘शिव जी से तोहरे के मांगी’ (Shiv Ji Se Tohre Ke Mangi)

इस म्यूजिक वीडियो को रिलीज करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आप सभी भोजपुरी दर्शको को मेरा प्रणाम, ‘मैं प्रमोद प्रेमी यादव तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करता हूं। आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया। इसका मैं बहुत बहुत शुक्रगुजार हूं। आप सब से अनुरोध है कि आप सब हमारे इस चैनल Pramod Premi Entertainment को भी इसी तरह प्यार और आशीर्वाद देते रहिये (प्रणाम).

प्रेमी के नए गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और जल्द ही ये मिलियन क्लब में शामिल होने वाला है। खबर लिखे जाने तक इस नए सावन गीत पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 47 हजार यूजर्स ने इस पर लाइक का बटन दबाया है।

प्रतीक सहजपाल ने खतरों के खिलाड़ी में किये खतरनाक स्टंट! अब बताया कि वह क्या करना चाहते हैं?

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.