Richa Dixit और Zoya Khan के बीच फंसे ‘दिलदार दूल्हा’ Pravesh Lal Yadav, देखें फर्स्ट लुक

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) को अब निर्माता-निर्देशक महमूद आलम की भोजपुरी फ़िल्म 'दिलदार दूल्हा' में नजर आएँगे। फिल्म का का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) को अब निर्माता-निर्देशक महमूद आलम की भोजपुरी फ़िल्म ‘दिलदार दूल्हा’ में नजर आएँगे। फिल्म का का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें फ़िल्म के हीरो प्रवेश लाल यादव दो खूबसूरत अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और जोया खान के बीच फंसे हुए नज़र आ रहे हैं, और दोनों ने उनके गले को स्टॉल से पकड़ रखा है।

मां शांति मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत आलम ब्रदर्स प्रोडक्शन की आलम ब्रदर्स कृत फ़िल्म ‘दिलदार दूल्हा’ का फर्स्ट लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फ़िल्म के निर्माता महमूद आलम ने बताया कि जल्द ही वे इन फ़िल्म को यूपी और दिल्ली के सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं। इसके बाद वे फ़िल्म को अन्य जगहों पर भी रिलीज करेंगे।

फ़िल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह त्रिकोणीय प्रेम कथा है। इसकी कहानी रोचक है।इस फ़िल्म का निर्माण हमने भव्य पैमाने पर किया है। इस कहानी से लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी। साथ ही हमने महिला दर्शकों को ध्यान में रख कर इन फ़िल्म को बनाया है, ताकि वे अपने परिवार के साथ हमारी फ़िल्म को देख सकें।

उन्होंने कहा कि गीत – संगीत के लिहाज से भी हमारी फ़िल्म अलग नज़र आने वाली है। यह मनोरंजन का फुल पैकेज है। आपको बता दें कि फ़िल्म दिलदार दूल्हा के सह निर्माता मकसूद आलम, मंसूर आलम, सल्लाउद्दीन और मुन्ना हैं।

फ़िल्म में प्रवेश लाल यादव ऋचा दीक्षित, जोया खान के साथ अनूप अरोड़ा, ऋतु पांडेय, विजय महादेव, के के गोस्वामी, कादिर शेख और फारुख मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म का शानदार म्यूजिक प्रमोद गुप्ता ने दिया है और लिरिक्स जाहिद अख्तर, बाबर बेदर्दी और लक्ष्मण जी का है। डीओपी देवेंद्र तिवारी और कोरियोग्राफर कानू मास्टर हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एक्शन प्रदीप खड़का का है।

Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस, बॉलीवुड करियर फ्लॉप रहा, जानें अनसुनी बातें

बॉलीवुड और टीवी की अन्य ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.