Pyar Kaile Bani Ho Song: अक्षरा सिंह के प्यार में ऐसे खोए दिनेश लाल यादव, देखिए ये रोमेंटिक सॉन्ग

भोजपुरी फिल्म दिलेर (Diler Bhojpuri Song) का एक सॉन्ग काफी देखा जा रहा है। यह भोजपुरी के सबसे पॉपुलर रोमेंटिक सॉन्ग में से एक है। इस पॉपलुर सॉन्ग का नाम प्यार कईले बानी हो (Pyar Kaile Bani Ho)है। इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव की रोमेंटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

  |     |     |     |   Updated 
Pyar Kaile Bani Ho Song: अक्षरा सिंह के प्यार में ऐसे खोए दिनेश लाल यादव, देखिए ये रोमेंटिक सॉन्ग
अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh Controversy) इन दिनों पवन सिंह पर लगाए गए गंभीर आरोप की वजह से सुर्खियों में है। एक वक्त था जब दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी। अक्षरा सिंह ने सिर्फ पवन सिंह के साथ ही हिट फिल्में नहीं दी, बल्कि उन्होंने भोजुपरी के लगभग सभी बड़े स्टार के साथ काम किया और हिट फिल्में थी। ऐसे ही एक हिट फिल्म उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ दी। फिल्म का नाम दिलेर है। इस फिल्म का एक सॉन्ग काफी देखा जा रहा है। यह भोजपुरी के सबसे पॉपुलर रोमेंटिक सॉन्ग में से एक है।

इस पॉपलुर सॉन्ग का नाम प्यार कईले बानी हो (Pyar Kaile Bani Ho)है। इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) की रोमेंटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस सॉन्ग को आलोक कुमार और इंदु सोनाली ने गाया है। सॉन्ग का पिक्चराइजेशन काफी अच्छा है। इसे हरियाली वादियों में फिल्माया गया है। गाना बहुत ही शानदार है। इसका म्यूजिक काफी प्यारा है। इस सॉन्ग को वेव म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर मार्च 2015 में लॉन्च किया। इसे अब तक 23 लाख से ज्यादा यानी 2,369,459 व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखिए अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव का रोमेंटिक सॉन्ग-

कुछ ऐसा है ये रोमेंटिक गाना

प्यार कईले बानी सॉन्ग में दिनेश लाल यादव कहते हैं कि जनम जनम तक तुम्हारा थामूंगा, कोई चोरी नहीं की है, तुमसे प्यार किया है। वहीं, अक्षरा सिंह (Akshara Singh Song)  कहती हैं कि पिछले जन्म उन्होंने बहुत कुछ किया है, जो तुम्हें इस जनम में पाया है। तुमसे प्यार किया है। आपको बता दें कि ये फिल्म मार्च 2015 में रिलीज हुई । फिल्म को डायरेक्टर सुब्बा राव गोसांगी ने डायरेक्ट किया था।

Nirahua Rickshawala 2 Movie: निरहुआ की इस फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, आम्रपाली दुबे ने मूवी को लेकर कही ये बात

यहां देखिए, दिनेश लाल यादव करेंगे सबसे बड़ी बजट की फिल्म करेंगे…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply