Raja Rajkumar: भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार का ट्रेलर लॉन्च, अक्षरा सिंह-रितेश पांडे की दिखी अनोखी लव स्टोरी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक क्लिप के जरिए अपनी आने वाली फिल्म राजा राजकुमार (Raja Rajkumar Trailer) के ट्रेलर की जानकारी दी है, जोकि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन लॉन्च हुआ है। फिल्म में अक्षरा सिंह और रितेश पांडे लीड रोल में हैं।

फिल्म राजा राजकुमार में अक्षरा सिंह और रितेश पांडे। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ विवादों में घिरी में अक्षरा सिंह (Akshara Singh Controvarsy) ने अपनी नई फिल्म का क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप में भोजपुरी का एक पॉपुलर सॉन्ग गौरी तेरी चुनरी लाल-लाल है। इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह और रितेश देश पांडे परफॉर्म कर रह हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा अपने फैंस और फॉलोवर्स से पूछा,’कैसा लगा आप सभी को राजा राजकुमार का ट्रेलर। कमेंट बॉक्स में बताएं।’

दरअसल, अक्षरा सिंह (Akshara Singh Movie)ने इस क्लिप के जरिए अपनी आने वाली फिल्म राजा राजकुमार के ट्रेलर की जानकारी दी है, जोकि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन लॉन्च हुआ है। फिल्म में अक्षरा सिंह और रितेश पांडे (Ritesh Pandey) लीड रोल में हैं। इसके अलावा संडय पांडे, प्रतीक मिश्रा और दीक्षा श्रीवास्तव भी अहम किरदार में हैं। फिल्म की शूटिंग बनारस में हुई है। इसकी शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है।

यहां  देखिए अक्षरा सिंह  का इंस्टाग्राम पोस्ट-

राजा राजकुमार का ट्रेलर (Raja Rajkumar Trailer)  बहुत ही दमदार है। इसमें रितेश पांडे का दमदार एक्शन देखने मिल रहा है। वहीं, अक्षरा सिंह भी एक दबंग लड़की का किरदार निभा रही हैं। यह एक रोमेंटिक लव स्टोरी है। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है। इसके गाने भी बड़े जबरदस्त है।फिल्म में उदित नारायण, राज हसन, अक्षरा सिंह, इंदु सोनाली (Indu Sonali Song), अराधना मिश्रा और रितेश पांडे सहित कई लोगों ने गाना गाया है।

एच.एस पवन ने डायरेक्ट की फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म को एच. एस. पवन ने डायरेक्ट किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर सुभाष यादव और राजीव रंजन कश्यप हैं। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म में एक्शन, प्यार, इमोशन और बदले की भावना को काफी खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट का पता नहीं चला है।

यहां देखिए राजा राजकुमार का  दमदार ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।