Latest Bhojpuri Song: इंटरनेट पर भाग गईल माडो से भतार सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है, देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में नए कलाकरों का जलवा है। रोजाना ही नए टैलेंट की एंट्री हो रही है। कुछ देर पहले ही यूट्यूब पर भाग गईल माडो से भतार (Raja Randhir Singh) नाम का एक सांग अपलोड किया गया है जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।

भाग गईल माडो से भतार सांग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में नए कलाकरों का जलवा है। रोजाना ही नए टैलेंट की एंट्री हो रही है। कुछ देर पहले ही यूट्यूब पर भाग गईल माडो से भतार (Raja Randhir Singh) नाम का एक सांग अपलोड किया गया है जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। सांग का गाया है राजा रणधीर सिंह ने। लिखा है राहुल रंजन ने। जबकि कम्पोज किया है राजा रणधीर सिंह ने ही। वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि राजा रणधीर सिंह अपना दुखड़ा गा रहे हैं। राजा के ज्यादा गाने अभी तक नहीं आए हैं पर जल्द ही भोजपुरी इंडस्ट्री में ये छा जाएंगे इनकी मेहनत देख कर तो ऐसा ही लग रहा है।

इन नए टैलेंट का भोजपुरी इंडस्ट्री भी एक बड़े लेवल पर स्वागत कर रहा है। पावर स्टार पवन सिंह ने नए कलाकरों को लेकर कहा – अपनी भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में ना हम सब भाई हैं। मैं तो चाहता हूं कि और भी लोग भोजपुरी इंडस्ट्री में आएं, स्टार बने। इससे हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री बड़ी बनेगी। सलमान खान की भारत सुपरहिट हो। खेसारी लाल यादव जो कि मेरे भाई हैं उनकी फिल्म कुली नंबर 1 भी सुपरहिट हो। मेरी तरफ से सभी शुभकामनाएं।

देखें राजा रणधीर सिंह का सांग 

खेसारी लाल यादव ने कहा – अगर हम ये समझे कि नए टैलेंट की वजह से हमे किसी तरह का कोई नुक्सान पहुंचा सकता है तो ये सोचना होगा। क्योंकि जितने ज्यादा से ज्यादा लोग हमारी इंडस्ट्री में आएँगे उतना ही बड़ी हमारी इंडस्ट्री बनेगी।

आपको बता दें कि अनु दुबे नाम की भी नई कलाकार हैं जिन्होंने शिव भक्ति का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है। गाने के बोल हैं रोवतारी मैना मतारी (Rowa Tari Maina Matari Ho) हो। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 19,504 बार देखा जा चूका है। पसंद किए जा रहे इस वीडियो सांग में अनु दुबे (Anu Dubey) ने अपनी आवाज दी है। लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने।

देखें अनु दुबे द्वारा गाया हुआ शिव भक्ति सांग

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।