Rakshabandhan Tyohar Song: अंतरा सिंह प्रियंका के रक्षाबंधन सॉन्ग में दिखा भाई-बहन का प्यार, देखिए नया वीडियो

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का रक्षा बंधन सॉन्ग आया है, जो आते ही काफी हिट हो गया है। रक्षाबंधन सॉन्ग का नाम रक्षाबंधन त्योहार (Rakshabandhan Tyohar) है। सॉन्ग आते ही काफी पॉपुलर हो गया है।

भोजपुरी रक्षाबंधन त्योहार सॉन्ग। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिंगर की यही खासियत होती है कि वह किसी भी त्योहार और इवेंट के आने से पहले ही उस पर आधारित सॉन्ग गा देते हैं। सावन का महीना भी खत्म होने वाला है। पूरे सावन भोजपुरी बोल बम गीत की धूम रही है। अब रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2019)का पवित्र त्योहार भी आने वाला है, तो ऐसे में भोजपुरी सिंगर कहां पीछे रहने वाले हैं। भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का रक्षा बंधन सॉन्ग  आया है, जो आते ही काफी हिट हो गया है।

अंतरा सिंह प्रियंका का रक्षा बंधन सॉन्ग का नाम रक्षाबंधन त्योहार (Rakshabandhan Tyohar) है। इस रक्षाबंधन सॉन्ग को हरेराम हसमुखी ने लिखा है और इसका म्यूजिक कंपोज रोशन सिंह ने किया है। इस सॉन्ग को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। एक दिन पहले लॉन्च हुए इस रक्षाबंधन सॉन्ग को वेव ने अपने म्यूजिक चैनल से लॉन्च किया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।

भाई-बहन के दिखा गहरा प्यार

इस रक्षा बंधन सॉन्ग (Raksha Bandhan Song) के जरिए अंतरा सिंह प्रियंका भाई बहन के  बीच गहरा प्यार दिखा रही हैं। वह कह रही हैं रक्षा बंधन का त्योहार आ गया है और वह अब अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी। वह इसके लिए कोई रुपए नहीं लेंगे, बल्कि लेंगे  बहुत सारा प्यार लेंगी। उन्होंने पीतल की थाली में आरती सजा रखी है, उसमें मिठाइयां, तिलक और मोमबत्ती रखी हुई है। उनके भैया के माथे पर तिलक चमक रहा है।

भारत शर्मा व्यास हैं भोजपुरी गानों की जान, फिदा हो जाएंगे सुनकर इनकी तान, सुनिए इनके ये शानदार निर्गुण

यहां देखिए अंतरा सिंह प्रियंका रक्षा बंधन गीत…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।