अचानक चर्चा में आए ‘रामायण’ के राम अरुण गोविल, अरुण की भोजपुरी फिल्में और गाने हो रहे Viral

अरुण गोविल की भोजपुरी फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लिस्ट में उनकी कई फ़िल्में जो भोजपुरी दर्शक पसंद कर रहे हैं वायरल हो रही हैं। इसी के साथ ही उनकी फिल्मों के बहुत से सीन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

'रामायण' के श्रीराम अरुण गोविल की तस्वीर

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘रामायण’ (Ramayan) में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) इन दिनों चर्चाओं में आ गए हैं। अरुण गोविल के बहुत से पुराने गाने और फ़िल्में यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगी हैं। अरुण गोविल की भोजपुरी फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लिस्ट में उनकी कई फ़िल्में जो भोजपुरी दर्शक पसंद कर रहे हैं वायरल हो रही हैं। इसी के साथ ही उनकी फिल्मों के बहुत से सीन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अरुण गोविल के पुराने रोमांटिक भोजपुरी गाने यूट्यूब इस समय काफी पसंद किये जा रहे हैं। उनका एक भोजपुरी गाना ‘प्यारी दुल्हानिया’ (Pyari Dulhaniya) यूट्यूब पर दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

अरुण गोविल का रोमांटिक भोजपुरी गाना प्यारी दुल्हानिया यहां देखें:

श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल की भोजपुरी फिल्म ‘गांव देश’ काफी हिट हुई थी। उसका एक सीन इस समय यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है।

अरुण गोविल की भोजपुरी फिल्म ‘गांव देश’ (Gaon Desh Movie):

अरुण गोविल के गाने और फिल्में अचानक ही यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। उनकी भोजपुरी फिल्म ‘देवर भाभी’ (DEVAR BHABH) भी इस समय यूट्यूब पर वायरल हो रही हैं।

रामायण के राम अरुण गोविल की भोजपुरी फिल्म ‘देवर भाभी’ (DEVAR BHABHI) यहाँ देखें:

बता दें पिछले काफी समय से लोग मांग कर रहे थे कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले ऐतिहासिक पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण किया जाए। वहीं लॉकडाउन के चलते सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दर्शकों की इस मांग पर संज्ञान लिया। मंत्रालय की ओर से घोषणा की गई कि शनिवार 28 मार्च 2020 से रामानंद सागर की प्रसिद्ध रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर दोबारा किया जाएगा। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में हैं। जिसके चलते लोग रामायण में अपनी रूचि दिखा रहे हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.