रानी चटर्जी का हाल जानने उनके घर पहुंची एक्ट्रेस गुंजन पंत, भोजपुरी क्वीन ने इस अंदाज में अपनी फ्रेंड का आभार

भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत अपनी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Accident) से मिलने के लिए उनके घर गई। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी क्वीन की तबीयत के बारे में पूछा और उनके साथ जमकर मस्ती की। दोनों कई तस्वीरें और सेल्फी ली।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और गुंजन पंत। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Accident) का हाली में एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में उनके हाथ और पैर पर चोट लगी थी। हालांकि वह ठीक हो गई हैं। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी थी, लेकिन वह अपने काम पर जुट गई हैं। एक दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर रियाज करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि म्यूजिक से उनके मन को शांति मिलती है। फिलहाल वे घर पर ही प्रैक्टिस कर रही हैं। उनकी तबीयत का हालचाल लेने के लिए भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस उनके घर पहुंची।

इस एक्ट्रेस का नाम गुंजन पंत (Gunjan Pant Film)   हैं। गुंजन पंत अपनी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) से मिलने के लिए उनके घर गई। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी क्वीन की तबीयत के बारे में पूछा और उनके साथ जमकर मस्ती की। दोनों कई तस्वीरें और सेल्फी ली। इन तस्वीरों को गुंजन पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया और कहा कि उनकी दोस्त ठीक हो रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘देख कर खुशी हुई की मेरी दोस्त ठीक हो रही है। लव यू रानी चटर्जी क्वीन जी। बहुत जल्द ठीक हो जाओ।’

यहां देखिए एक्ट्रेस गुंजन पंत का इंस्टाग्राम पोस्ट-

रानी चटर्जी ने गुंजन पंत को जताया आभार

वहीं, रानी चटर्जी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर गुंजन पंत के साथ दो तस्वीरें शेयर की। उन्होंने काफी गुंजन पंत के आने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छा लगेला जब सहेली घर आके मिलेली गुंजन लव यू। तुम घर आई हाल चाल पूछने अच्छा लगा।’ उन्होंने कहा कि जब कोई सहेली घर पर आकर मिलती है तो अच्छा लगता है। आपको बता दें कि गुंजन पंत इन दिनों भोजपुरी टीवी सीरियल ‘बगल वाली जान मारेली’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर ही हैं। ये सीरियल टीवी के पॉपुलर सीरियल भाभी जी घर पर है मिलता जुलता है।

Rani Chatterjee Accident: रानी चटर्जी के हाथ-पैर में लगी चोट, ईलाज के बाद अस्पताल से घर पहुंची एक्ट्रेस

यहां देखिए रानी चटर्जी ने पवन सिंह के बारे में क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।