रानी चटर्जी और अनारा गुप्ता ने पवन सिंह के गाने कमरिया हिला रही है पर मटकाई कमर, Video हुआ Viral

होली (Holi Song) के सीजन में पवन सिंह के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना इन दिनों काफी हिट है। अब इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार भी जमकर गा रहे हैं।

पवन सिंह का हिंदी होली गाना 'कमरिया हिला रही है' का पोस्टर

Pawan Singh Holi Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) होली के माहौल में अपने गानों के चलते लोगों के बीच छाए हुए हैं। यूपी-बिहार के लगभग हर-गली मौहल्ले में पवन सिंह के गानों को सुना जा सकता है। वहीं पवन सिंह के पहले हिंदी गाने ने भी रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया। होली (Holi Song) के सीजन में पवन सिंह के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना इन दिनों काफी हिट है। अब इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार भी जमकर गा रहे हैं।

पवन सिंह के पहले हिंदी सॉन्ग को भोजपुरी सिनेमा के ऐक्टर और ऐक्ट्रेसस प्रमोट करने के लिए इस गाने पर टिकटॉक के साथ अलग-अलग वीडियो बनाकर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं पवन सिंह ने भी वीडियो को शेयर करने के साथ फैंस से अपील की है कि अगर वे भी इस गाने पर वीडियो बनाते हैं तो उनके साथ जरूर शेयर करें।

पवन सिंह के गाने ‘कमरिया हिला रही है’ पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ अनारा गुप्ता ने भी वीडियो बनाया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो रानी चटर्जी जमकर कमर हिला रही हैं। वहीं अनारा गुप्ता भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी इस गाने पर कमर मटकाई है। साथ ही इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर भी किया है।

बता दें, पवन सिंह ने ‘कमरिया हीला राही है’ गाने से हिंदी म्यूजिक में डेब्यू किया है। इस गाने को आवाज खुद पवन सिंह ने दी है और उनका साथ पायल देव ने दिया है। जितने पवन सिंह गाना खूबसूरत है उतना ही इसका डांस भी जबरदस्त है। इस गाने को मुदस्सर खान ने कोरिओग्राफ किया है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.