रानी चटर्जी के इन 5 गानों ने मचाई धूम, भोजपुरी एक्ट्रेस के डांस देखकर हो जाएंगे दीवाने

रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे पॉपुलर और सीनियर एक्ट्रेस हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया है, तभी तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री की रानी बनकर करोड़ों दिलों पर राज करती हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी। (फोटोः इंस्टाग्राम/यूट्यूब स्टिल)

एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, घरवाली बाहरवाली, रानी चली ससुराल, जानम, रानी बनल ज्वाला जैसी कई सुपरहिट फिल्में की है। साल 2013 में उन्हें 6ठें भोजपुरी फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए मिला।

रानी चटर्जी को 14 साल की उम्र में फिल्म मिल गई थी। उन्हें फिल्मों की शूटिंग देखने का शौक था। उन्होंने एक्टर्स के साथ कई फोटो खिंचवाए थे, जिसे कुछ डायरेक्टर ने देखा और उन्हें बतौर हिरोइन साइन कर लिया। रानी चटर्जी की पहली फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ थी। मनोज तिवारी फिल्म के एक्टर थे। वो बतौर हीरो उनकी भी पहली फिल्म थी। इसके बाद रानी मुखर्जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रानी बनकर करती हैं राज

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और सीनियर एक्ट्रेस हैं। उनकी फिल्मों को देखने के लिए भोजपुरिया जवार की भीड़ लगती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया है, तभी तो वह भोजपुरी की रानी बनकर करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उनके पांच बेस्ट सॉन्ग के बारे में जिन्हें लाखों लोगों ने देखा…

1.  भोजपुरी फिल्म नागिन का सॉन्ग ‘ससुरा में पूछी ना भतार मोटाई पर’  को यूट्यूब पर लगभग 2 करोड़ लोगों ने देखा है।

2. रानी चटर्जी का सॉन्ग चल ना अब डाला को यूट्यूब पर  ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।

3. रानी के चटर्जी के मौका के लाभ ला पजा में दाब ला सॉन्ग को यूट्यूब पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। इसमें उनके साथ खेसारी लाल यादव भी हैं।

4. रानी चटर्जी का सॉन्ग पसिजाता को यूट्यूब पर 54 लाख से भी ज्यादा ने देखा है।

5. फिल्म ‘सरकार राज’ का सॉन्ग ‘बन गईला सिकंदर’ को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस सॉन्ग में उनके साथ पवन सिंह है।

 

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।