Rani Chatterjee Birthday: रानी चटर्जी के नाम हैं कई रिकॉर्ड, जानिए उनकी अनसुनी बातें

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाने वाली रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Birthday) का आज जन्मदिन है। वह 30 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़ी एक्ट्रेस ने उन्हें बधाइयां दी।

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का जन्मदिन आज। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाने वाली रानी चटर्जी का आज जन्मदिन है। वह 30 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़ी एक्ट्रेस ने उन्हें बधाइयां दी। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रानी चटर्जी को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हाय रे हॉटनेस! हमारी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस रानी चटर्जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभमकामनाएं। बहुत सारा प्यार और दुआएं।’ इस मैसेज के साथ उन्होंने रानी चटर्जी की एक हॉट अंदाज वाली तस्वीर शेयर की है।

इसके अलावा रानी चटर्जी के बेस्ट फ्रेंड और भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी खास अंदाज में उन्हें बधाई दी है। उन्होंने रानी चटर्जी के साथ वाली कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ‘सोचती हूं कि जब हम दोनों साथ थे तब मेरे चेहरे पर खुशी रही है। मेरी सबसे प्यारी दोस्त को बर्थडे की शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करती हूं ये आने वाला पहले से भी खुशी से भरा हो।’

रानी चटर्जी  की लाइफ से जुड़े अनसुने किस्से-

  • रानी चटर्जी का रियल नाम मिर्जा शेख है।
  • रानी चटर्जी साल 2003 में जब 10वीं क्लास में पढ़ रही थीं तब उन्हें भोजपुरी फिल्म कमें काम करने का ऑफर मिला।
  • रानी चटर्जी ने 14 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला से साल 2004 में डेब्यू किया।
  • पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान  फिल्म के डायरेक्टर अजय सिन्हा उन्हें रानी नाम दिया।
  • साल 2013 में रानी चटर्जी को 6ठें भोजपुरी अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब फिल्म नागिन के लिए मिला।
  • रानी चटर्जी को साल 2017 में दादा साहेब फालके फाउंडेशन ने बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया।
  • साल 2019 तक रानी चटर्जी ने 300 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्में की हैं।
  • रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पंजाबी फिल्म आसरा में लीड रोल किया।
  • रानी चटर्जी रोहित शेट्टी के रियलिटी स्टेंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी में एंट्री करने वाली पहली भोजपुरी एक्ट्रेस बनी।
  • रानी चटर्जी को पिछले महीने दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड क्वीन ऑफ द भोजपुरी सिनेमा से सम्मानित किया गया।

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की फिल्म पांचाली की डबिंग पूरी, जल्द होगी रिलीज

यहां देखिए रानी चटर्जी ने पवन सिंह के बारे में क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।