भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने सलमान खान-खेसारी लाल यादव संग शेयर किया वीडियो, ‘दबंग’ के लिए गाया ये गाना

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Birthday) का रविवार को जन्मदिन था। रानी ने इसे अपना 'बेस्ट बर्थडे' बताया क्योंकि जन्मदिन पर उन्होंने बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सलमान खान (Salman Khan) के लिए उनकी फिल्म का ये गाना जो गाया।

रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव। (फोटो- इंस्टाग्राम)

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Birthday) ने बीते रविवार अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बार रानी का जन्मदिन कुछ खास था। दरअसल इस बार उन्होंने बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के स्टेज पर सलमान खान (Salman Khan) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान रानी ने सलमान के लिए उनकी फिल्म मैंने प्यार किया का एक गाना भी गाया।

जैसा कि आप जान चुके हैं कि बिग बॉस 13 के घर में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री हो चुकी है। रानी चटर्जी की वेलकम परफॉर्मेंस के बाद खेसारी ने घर में कदम रखे। खेसारी और रानी काफी अच्छे दोस्त हैं। रानी ने अपने फैंस से अपील की है कि वो खेसारी को जिताने के लिए दिल खोलकर वोट करें। इस दौरान स्टेज पर सलमान खान रानी और खेसारी के साथ पूरे मस्ती के मूड में नजर आए।

रानी चटर्जी ने यह वीडियो शेयर किया है…

दरअसल रानी चटर्जी ने सलमान खान से कहा कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें उनकी फिल्म मैंने प्यार किया का गाना ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ काफी पसंद है। इसके बाद सलमान ने उनसे गाने के लिए कहा और रानी ने दबंग खान के लिए गाना गाया। सलमान ने रानी की गायिकी की काफी तारीफ की। बाला फिल्म (Bala Movie) के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 13’ पहुंचीं यामी गौतम (Yami Gautam) ने भी सलमान के सामने कबूल किया कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं और ‘मैंने प्यार किया’ उनकी फेवरेट फिल्म है।

‘पांचाली’ में दिखेंगे रानी चटर्जी और पवन सिंह

रानी चटर्जी के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म पांचाली है। फिल्म की शूटिंग और डबिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ पवन सिंह नजर आएंगे। रानी और पवन सिंह के फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने शुरू की अब इस फिल्म की शूटिंग

यहां देखिए, पवन सिंह के बारे में रानी चटर्जी  ने क्या कहा…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।