रानी चटर्जी मालदीव के बाद पहुंची श्रीलंका, किया पवन सिंह के हमार वाला डांस पर शानदार Dance, फैंस से की ये अपील

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह पवन सिंह के नए सॉन्ग हमार वाला डांस (Hamar Wala Dance Song) पर नाच रही हैं। उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि लोग इस गाने पर डांस करके वीडियो बनाकर उन्हें टैग करें।

पवन सिंह के हमार वाला डांस पर नाचते हुए रानी चटर्जी। (फोटोः इंस्टाग्राम वीडियो)

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Anjana Singh Maldives Vacations)इन दिनों अपने बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वह पिछले कुछ दिनों से मालदीव में थे और अब श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच गई हैं। रानी चटर्जी ने यहां से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह पवन सिंह के नए सॉन्ग हमार वाला डांस पर नाच रही हैं। उनके पीछे कोलंबो की बड़ी-बड़ी बिल्डिंग दिख रही है और पीछे गाड़ियां चल रही है। यह वीडियो उन्होंने एक सड़क के किनारे डांस कर रही हैं और अपने फैंस और फॉलोवर्स से इस गाने वीडियो बनाकर भेजने के लिए बोल रही हैं।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Video) ने इस वीडियो पवन सिंह के गाने के डांसिंग स्टेप कर रही हैं। इस वीडियो को संभवतः अंजना सिंह ने बनाया होगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने भोजपुरी में लिखा, ‘पवन वाला हो जाए। वीडियो बनाई और हमके टैग करी और पवन जी के भी।’ यानी पवन सिंह के इस सॉन्ग पर डांस का वीडियो बनाए और पवन सिंह और रानी चटर्जी को टैग करें। आपको बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh Song) का ये सॉन्ग 20 सितंबर को लॉन्च हुआ है, जिसे भोजपुरिया जवार काफी पसंद कर रहा है। इस सॉन्ग को अब तक 45 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यहां देखिए, रानी चटर्जी का डांस वीडियो-

रानी चटर्जी ने पहनी लुंगी और अंजना सिंह ने बनाया वीडियो 

रानी चटर्जी के साथ वेकेशन पर गई अंजना सिंह (Anjana Singh Video)  ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रानी चटर्जी लुंगी पहनती हुई नजर आ रही हैं और अंजना सिंह इसका वीडियो बना रही हैं। अंजना सिंह मजाकिया लहजे में पूछती हैं कि ये लुंगी क्यों पहनी हैं। इस पर रानी चटर्जी की कहती हैं कि ये यहां का कल्चर हैं और वह जहां जाती हैं, वहां कल्चर अपनाती हैं। इस पर अंजना सिंह कहती हैं कि झूठ मत बोलो। यहां जिस मंदिर में वह जा रही हैं, वहां शॉर्ट्स पहन कर जाने की अनुमति नहीं है, इसलिए वह लुंगी पहन कर जा रही हैं।

यहां देखिए रानी चटर्जी लुंगी पहनते हुए-

मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं रानी चटर्जी-अंजना सिंह

यहां देखिए, पवन सिंह के बारे में रानी चटर्जी  ने क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।