रानी चटर्जी ने इस फेमस सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस का ये वायरल वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee VIral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 90 के दशक के एक पॉपुलर सॉन्ग पर अपने खूबसूरत अदाएं और मूव्स दिखा रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इस इंडस्ट्री की पॉपलुर एक्ट्रेस में से एक हैं। वह भोजपुरी की सबसे पुरानी एक्ट्रेस हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने डेली रूटीन की कई फोटो और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। ऐसा ही एक वीडिया हाल ही में उन्होंने शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 90 के दशक के एक पॉपुलर सॉन्ग पर अपने खूबसूरत अदाएं और मूव्स दिखा रही हैं।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee Viral Video ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। भोजपुरिया क्वीन एक्टर इंदर कुमार और एक्ट्रेस आयशा जुल्का के सॉन्ग ‘ये जो तेरी पायलों की छम-छम हैं’ पर डांस कर रही हैं। इसमें वह शानदार स्टेप्स दिखा रही हैं। विडियो में रानी चटर्जी की अदाएं देखने लायक हैं। हालांकि ये वीडियो टिकटोक पर बनाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने अपने आप को टिकटोक लवर बताया और कुछ क्रिएटिव करने के मूड बता रही हैं।

यहां देखिए रानी चटर्जी का डांसिंग वीडियो-

आपको बता दें कि रानी चटर्जी टिकटोक (TikTok)अक्सर वीडियो बनाती हैं। वह टिकटोक लवर भी हैं। हाल ही में जब टिकटोक से प्रतिबंध हटा था, तो उन्होंने इस पर खुशी जताई थी और एक पुराने सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। रानी चटर्जी के वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद भी करते हैं।

आज रिलीज हुई रानी चटर्जी की फिल्म रानी वेड्स राजा

बात करें वर्क फ्रंट की तो, रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म रानी वेड्स राजा (Rani Weds Raja) आज बिहार और झारखंड में रिलीज हो चुकी है।  फिल्म में उनके साथ रितेश पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है। इसके अलावा रानी चटर्जी की फिल्म छोटकी ठकुराइन भी बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की  शूटिंग पूरी की है।

रानी चटर्जी ने इस अंदाज में पूरा किया चैलेंज, भोजपुरी क्वीन ने इन लोगों को किया नॉमिनेट

यहां देखिए रानी चटर्जी का इंटरव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।