भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की तस्वीर देख फैंस ने पूछा- आपकी शादी हो गई क्या? तो जानिए क्या मिला जवाब

बॉलीवुड में सलमान खान और भोजपुरी में रानी चटर्जी से अक्सर यही सवाल होता है कि आप शादी कब करोगी। 300 से ज्यादा फ़िल्में रानी कर चुकी हैं। कई बार इनकी शादी को लेकर भी कई खबरें आई।

रानी चटर्जी पवन सिंह के साथ (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी की सुपरस्टार रानी चटर्जी सोशल मीडिया फ्रेंक्ली हैं। अक्सर ही अपनी ताजी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम-ट्वीटर पर पोस्ट करती रहती हैं। इनकी पोस्ट अपलोड होते ही फॉलोवर्स कमेंट्स की बहार कर देते हैं। ज्यादातर ट्रोल ही किए जाते हैं लेकिन इस बार बड़ा प्यारा सा सवाल रानी चटर्जी से लोग पूछ रहे हैं। रानी चटर्जी ने समुद्र के किनारे की एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिस पर लोगों ने आहें भरते हुए अपना प्यार जताया और सवाल पूछा कि रानी आप शादी कब करोगी? एक सज्जन ने लिखा ‘रानी जी आपकी शादी हो गई क्या? जवाब में रानी ने लिखा ‘नहीं…मैं सिंगल ही ठीक हूं।’

बॉलीवुड में सलमान खान और भोजपुरी में रानी चटर्जी से अक्सर यही सवाल होता है कि आप शादी कब करोगी। 300 से ज्यादा फ़िल्में रानी कर चुकी हैं। कई बार इनकी शादी को लेकर भी कई खबरें आई। जानकारी के मुताबिक़ मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन के साथ रानी चटर्जी शादी करने के बारे में सोच भी रही थीं। वो भी अपने जन्मदिन के दिन ही। लेकिन जाने ऐसा क्या हो गया कि रानी चटर्जी अपनी शादी को लेकर टाल मटोल कर रही हैं। कहीं ऐसा तो नहीं… कि रानी के दिल में किसी राजा ने कब्जा कर रखा है।

वैसे पुरानी बातों से धूल हटाएं तो एक समय ऐसा भी था जब रानी चटर्जी का नाम पवार स्टार पवन सिंह के साथ जुड़ा हुआ था। दोनों की जोड़ी फैंस इस कदर पसंद करते थे कि इनकी सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर जाती थीं। खबर तो ये भी है कि दोनों शादी तक करना चाहते थे लेकिन प्यार के दुश्मनों ने इन्हे अलग कर दिया। इनके प्यार का दुश्मन कौन है, ये बता पाना मुश्किल है। फिलहाल 9 साल बाद पवन सिंह के साथ रानी चटर्जी भोजपुरी परदे पर धमाल करने को तैयार हैं। इनकी आगामी फिल्म का नाम ‘शपथ’ है।

देखें रानी चटर्जी की तस्वीरें…

देखें हिंदी रश का नया वीडियो…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।