रानी चटर्जी की बेमिसाल खिलाड़ी का नया गाना रिलीज, धीरे धीरे रजनीकांत के दिल में जगह बना रही हैं भोजपुरी क्वीन 

गाने को अपनी मधुर आवाज से सजाया है प्रियंका सिंह ने जबकि लिखा है प्यार लाल यादव ने। कम्पोज किया है धनंजय मिश्रा ने। बेमिसाल खिलाड़ी फिल्म के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि दीपक त्रिपाठी ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है सतेंद्र शुक्ला और चंद्रकांत शुक्ला ने।

बेमिसाल खिलाड़ी फिल्म का नया गाना रिलीज (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अपनी आगामी फिल्म बेमिसाल खिलाड़ी को लेकर चर्चे में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और दर्शक पसंद भी कर  रहे हैं। लोगों की इसी उतुस्कता को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना रिलीज किया है। गाने के बोल हैं नैना नैना। वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि रानी चटर्जी फिल्म के हीरो रजनीकांत को इम्प्रेस करने के लिए हॉट डांस कर रही हैं। धीरे धीरे ये गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। रानी चटर्जी का ठुमका और रजनीकंत की माचो स्टाइल देखने लायक है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री बड़ी प्यारी लग रही है।

गाने को अपनी मधुर आवाज से सजाया है प्रियंका सिंह ने जबकि लिखा है प्यार लाल यादव ने। कम्पोज किया है धनंजय मिश्रा ने। बेमिसाल खिलाड़ी फिल्म के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि दीपक त्रिपाठी ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है सतेंद्र शुक्ला और चंद्रकांत शुक्ला ने। आइए अब फिल्म की कहानी को लेकर भी बात कर लेते हैं। कहानी अवैध तरीके से शराब का व्यापार चलाने वाले माफिया के खिलाफ लड़ने वाले हीरो रजनीकांत की है। ी बीच रानी चटर्जी के साथ रजनीकांत का रोमांस सीन भी है। रानी भी ट्रेलर में दबंग स्टाइल में दिख रही हैं। इस फिल्म के साथ ही रजनीकांत भोजपुरी की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं।

वीडियो में देखें बेमिसाल खिलाड़ी का नया गाना 

धीरे धीरे गाने के अलावा इस फिल्म में अभी 8 गाने और भी हैं। एक इंटरव्यू में रानी चटर्जी की तारीफ करते हुए रजनीकांत ने कहा- रानी जी के साथ काम करने का अनुभव यादगार रहा है। वे बहुत सपोर्टिव हैं। उनको सिनेमा की समझ इतनी है कि उन्‍होंने हमें फाइट सीन में भी मदद की।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें रानी चटर्जी के साथ उनके जिम में इंटरव्यू  

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।