VIDEO: रानी चटर्जी पर चढ़ा करवाचौथ का रंग, सहेलियों संग लगवाई हाथों में मेहंदी और अंजना सिंह के साथ किया डांस

हिंदू धर्म के कई समुदायों के महिलाओं ने लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और सजना संवरना किया। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी रानी चटर्जी (Bhojpuri Queen Rani Chatterjee) कहां पीछे रहने वाली हैं। हालांकि उनकी शादी नहीं हुई है, लेकिन अपनी सहेलियों के करवाचौथ की खुशी में शामिल हुई।

करवाचौथ की मेहंदी लगवाने के बाद दिखाते हुए रानी चटर्जी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बीती रात पूरे देश ने करवाचौथ का त्योहार मनाया। हिंदू धर्म के कई समुदायों के महिलाओं ने लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और सजना संवरना किया। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी रानी चटर्जी (Bhojpuri Queen Rani Chatterjee) कहां पीछे रहने वाली हैं। हालांकि उनकी शादी नहीं हुई है, लेकिन अपनी सहेलियों के करवाचौथ की खुशी में शामिल हुई। उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ नाच-गाना किया। इतना ही मालदीव और श्रीलंका ट्रिप की तरह एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी उनका साथ दिया।

दरअसल, रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की है। इनमें से एक तस्वीर में वह हाथ में मेंहदी लगवाते हुए नजर आ रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपने हाथों में लगी मेहंदी को दिखा रही हैं। उनके हाथों पर खूबसूरत मेहंदी का डिजाइन बना हुआ है। इसे तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि करवाचौथ (Karwa Chauth 2019) की ढेर सारी शुभकामनाएं। सभी उपवासी महिलाओं के हिस्से की मेहंदी लगा रही हूं। इसके अलावा रानी चटर्जी ने अपना एक वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया। इस वीडियों में वह नाच रही हैं।

यहां देखिए रानी चटर्जी और अंजना सिंह का डांस वीडियो-

अंजना सिंह  के साथ किया डांस

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानी चटर्जी एक रोमांटिक गाने पर डांस कर रही हैं और उनकी सहेली नीचे बैठ कर मेहंदी लगवा रही हैं। बीच में उनकी सहेली भी उनका साथ देती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh Dance)  की एंट्री होती है और वह फिल्म प्रेम रतन धन पायो के के टाइटल ट्रैक पर डांस करती हुई नजर आती हैं।

एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह से ठीक नहीं हुई रानी चटर्जी, ये तस्वीर शेयर कर बताया अपने दर्द ए हाल

यहां देखिए रानी चटर्जी के साथ कॉमेडी शो लिट्टी चोखा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।