Bhola Hai Bhandari Song: भोलेनाथ पर बना ये वीडियो सांग खूब वायरल हो रहा है, आप भी बनाइए श्रावण का सोमवार ख़ास

आज श्रावण का सोमवार है। सभी भगवान शंकर को मनाने में जुटे हुए हैं। आज के ख़ास दिन यूट्यूब पर जो भक्ति सांग ट्रेंड हो रहा है उसके बोल हैं भोला है भंडारी (Bhola Hai Bhandari Song)। इस सांग को गाया है आलोक झा और रानी मंजीत कौर ने।

भोला ही भंडारी सांग का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

आज श्रावण का सोमवार है। सभी भगवान शंकर को मनाने में जुटे हुए हैं। आज के ख़ास दिन यूट्यूब पर जो भक्ति सांग ट्रेंड हो रहा है उसके बोल हैं भोला है भंडारी (Bhola Hai Bhandari Song)। इस सांग को गाया है आलोक झा और रानी मंजीत कौर ने। कम समय में ही लोगों को ये सांग खूब भा रहा है। वो इसलिए भी क्योंकि आज के दिन भगवान् शिव की आराधना कर वो सब पाया जा सकता है जो आपको चाहिए।

भोजपुरी इंडस्ट्री में श्रावण महीने का अपना ही महत्त्व है। भोलेनाथ पर भोजपुरी के सिंगरों ने कई गाने बनाए हैं। खेसारी लाल यादव हो, पवन सिंह हो या दिनेश लाल यादव… सभी कावंड़ पर भक्ति गीत बना रहे हैं। इन्होने ने तो कई फिल्मों का भी निर्माण किया है। हालही में खेसारी लाल यादव का भी एक कावंड़ सांग रिलीज किया गया था जिसके बोल थे सईया भोला के शहर बोल बम।

इस सॉन्ग (Bol Bam Song) को अब तक लगभग 4 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस बोल बम के जरिए खेसारी लाल यादव बता रहे हैं कि एक महिला का पति कांवड़ लेकर देवघर गया हुआ है। सावन का महीने चढ़ते ही उसे बारिश में पसीना आता है। वह सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव पर जल चढ़ाना कभी नहीं भूलते और भोला बाबा के शहर में नागिन डांस करते हैं। वह किसी से शरमाता नहीं है और जमीन पर लेटकर डांस करता है।

वीडियो में देखें भोला है भंडारी सांग 

इसके अलावा पिछले दिनों पवन सिंह के जिस बोल बम सांग ने धमाल मचा रखा था उसके बोल थे शिव जागत नाही। इस गाने में पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी थीं। दोनों लगे हुए शिव भगवान् को मानाने के लिए। बहुत कम समय में इस वीडियो ने भी अच्छे खासे व्यूज जुटा लिए थे। 9,393,466 व्यूज इस गाने को अब तक मिल चुके हैं। मनोज मतलबी जी ने इस सांग को लिखा है और म्यूजिक बनाया है छोटे बाबा ने। वीडियो में हमने देखा कि आम्रपाली दुबे शंकर भगवान को फल, मिठाई खिला रही हैं पर भोले हैं कि खाने को तैयार ही नहीं। ऐसे में आम्रपाली पवन सिंह से अपनी तकलीफ बता रही हैं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा के साथ इंटरव्यू 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।