Rat Bhar Jagawela Song: अरविंद सिंह का ये सॉन्ग सुनकर आपको आएगी पत्नी की याद, देखिए ये वायरल वीडियो

भोजपुरी का एक नया बिरहा सॉन्ग जारी हुआ है। इस सॉन्ग का नाम रात भर जगावेला (Rat Bhar Jagawela Song) है। इसे अरविंद सिंह अभियंता ने गाया है। यह एक बिरहा है। इस बिरहा को अरविंद सिंह अभियंता ने काफी खूबसूरती के साथ गाया है।

भोजपुरी बिरहा सॉन्ग रात भर जगावेला। (फोटोः वीडियो स्टिल)

भोजपुरी का एक नया बिरहा सॉन्ग जारी हुआ है। इस सॉन्ग का नाम रात भर जगावेला (Rat Bhar Jagawela Song) है। इसे अरविंद सिंह अभियंता ने गाया है। यह एक बिरहा है। इस बिरहा को अरविंद सिंह अभियंता ने काफी खूबसूरती के साथ गाया है। बिरहा में एक पति-पत्नी के बीच दूरी को दिखाया गया है। पति अपनी पत्नी को छोड़कर दूर कमाने गया है। वह काम में इतना बिजी होता है कि वह फोन पर भी बात नहीं कर पाता है।

सॉन्ग  (Bhojpuri Birha) में बताया गया है कि पत्नि को अपने पति की इतनी याद आती है कि वह रातभर जागती रहती है। यानी पति की याद उसे रात भर जगावेला। महिला के कहती है कि सात फेरा के साथ ही जीवनसाथी रहने का वचन निभाया लेकिन छोड़कर चला गया है। वह रोज फोन करती है तो उसका फोन नहीं उठाता है। जब बात होती है तो पत्नी उससे घर वापिस आने के लिए कहती है तो वह कोई जवाब नहीं देता है। कुल मिलाकर ये अरविंद सिंह अभियंता का ये बिरहा पत्नी और पति के बिछोह को काफी खूबसूरती के साथ दिखाता है।

यह देखिए अरविंद सिंह अभियंता का बिरहा सॉन्ग-

इन मुद्दों पर भी होते हैं भोजपुरी बिरहा

इस सॉन्ग के बोल खुद अरविंद सिंह अभियंता (Arvind Singh Abhiyanta Songs) ने लिखा है। आपको बता दें कि भोजपुरी में एक बिरहा एक गाने का प्रकार है। जिसमें सिंगर पति-पत्नी और प्रेमिका और प्रेमी के बिछड़ाव पर आधारित सॉन्ग गाते हैं। लेकिन ये सिर्फ इन्हीं तक सीमित नहीं है। देशभक्ति, देवी-देवताओं का किसी सच्ची घटना या काल्पनिक घटनाओं पर बिरहा गाया जाता है।

पवन सिंह-अक्षरा सिंह का बिंदास डांस हो रहा है वायरल, देखिए भोजपुरी स्टार का ये धांसू वीडियो

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।