Ravi Kishan Birthday: रवि किशन को भोजपुरी सितारों ने किया विश, खास तस्वीरों और वीडियो के जरिए ऐसे दी बधाई

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन (Ravi Kishan Birthday) आज 50 साल के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन है। इस मौके पर दिनेश लाल यादव, रानी चटर्जी, अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे सहित कई भोजपुरी कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

रवि किशन और रानी चटर्जी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन (Ravi Kishan Birthday) आज 50 साल के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन है। जन्मदिन से कुछ देर पहले उन्होंने अपने कोस्टार रहे और अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ दिल्ली की एक बस्ती में अपने जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान लोगों ने उन्हें बधाइयां भी दी। इसके अलावा पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री ने भी रवि किशन को खास अंदाज में बधाई दी है।

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav)ने खास अंदाज में रवि किशन को बधाई दी है। उन्होंने रवि किशन के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम शेयर किया, जिसमें वह रवि किशन से गले मिल रहे हैं। निरहुआ फोटो शेयर करते हुए लिखा,’भोजपुरी सिनेमा के शहंशाह हमारे बड़े भईया और गोरखपुर के सांसद रवि किशन को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं।’

यहां देखिए निरहुआ का इंस्टाग्राम पोस्ट-

भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने भी रवि किशन को बर्थडे की बधाई दी है। उन्होंने लिखा,’भोजपुरी सिनेमा के शहंशाह और हमारे बड़े भैया और गोरखपुर के सांसद रवि किशन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई भगवान आपको हमेशा खुश रखे और आप हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ते रहे और आप हमेशा स्वस्थ रहे और आप और आगे बढ़े आप हमेशा खुश रहें भैया हैप्पी बर्थडे।’

यहां देखिए पवन सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट-

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)  ने रवि किशन को बिल्कुल अलग अंदाज में बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर की। जिसमें वह रवि किशन और दिनेश लाल यादव के साथ स्वीमिंग पूल में कोल्डड्रिंक पीने जा रही है। इस वीडियो क्लिप में तीनों चीयर्स कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’मेगा स्टार और गोरखपुर के सम्मानीय सांसद रवि किशन को जन्मदिन की मुबारकवाग। अमेजिंग साल के लिए चियर्स। बहुत सारा प्यार। ईश्वर आपकी सभी मनोकामना पूरी करे।’

इन भोजपुरी सितारों ने भी किया रवि किशन को बर्थडे विश-

रील लाइफ में नहीं रियल लाइफ में संसद पहुंचे रवि किशन, अमित शाह से भी की मुलाकात

यहां देखिए  कौन-से भोजपुरी स्टार लोकसभा चुनाव 2019 जीत कर संसद पहुंचे…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।