भोजपुरी के महानायक रवि किशन बना रहे हैं पुलवामा अटैक पर फिल्म, धूमधाम से फिल्म का मुहूर्त संपन्न 

रवि किशन भोजपुरी के अलावा हिंदी और साउथ फिल्में भी करते हैं। व्यस्ता के चलते अभिनेता भोजपुरी की दुनिया से कुछ हद तक दूर हैं। बावजूद इसके रवि किशन के पास भोजपुरी की कई बड़ी फिल्में हैं। कसम तिरंगे के अलावा रवि किशन ने महासंग्राम नाम की फिल्म भी साइन कर रखी है।

रवि किशन की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी महानायक रवि किशन की अगली फिल्म कसम तिरंगे की का मुहूर्त बड़े ही धूमधाम से हुआ। आर्मी ऑफिसर की जिदंगी पर बन रही इस फिल्म में रवि किशन के अलावा राकेश मिश्रा, अरविन्द सिंहा अकेला, कल्लू, अमर सिंह, निर्भर तिवारी, मनोज टाइगर, पूनम दुबे भी अहम् किरदार में हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रहे हैं रवि भूषण। खास बात ये है कि कसम तिरंगे की फिल्म सिर्फ आर्मी ऑफिसर की कहानी नहीं बताएगी बल्कि पुलवामा में हुए टेरर अटैक के दृश्य भी फिल्म में होंगे। अभिनंदन वर्तमान का जिक्र फिल्म में होगा या नहीं अभी कहा नहीं जा सकता पर सैनिक देश के लिए अपनी जान गवा देते हैं उसका असर परिवार में किस तरह पड़ता है इन सारी चीजों का समावेश होगा। जानकारी के मुताबिक़ रवि किशन कसम तिरंगे की फिल्म में मेजर का रोल करेंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग रांची के नामकुम आर्मी कैम्प में किया जाना है। साथ साथ राजधानी दिल्ली के भी कई हिस्सों में भी शूटिंग की जाएगी।

रवि किशन भोजपुरी के अलावा हिंदी और साउथ फिल्में भी करते हैं। व्यस्ता के चलते अभिनेता भोजपुरी की दुनिया से कुछ हद तक दूर हैं। बावजूद इसके रवि किशन के पास भोजपुरी की कई बड़ी फिल्में हैं। कसम तिरंगे के अलावा रवि किशन ने महासंग्राम नाम की फिल्म भी साइन कर रखी है। इस फिल्म के साथ ही पहली बार रवि किशन भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ एक्टिंग कर रहे हैं। हालही में दिनेश लाल यादव निरहुआ का जन्मदिन मुंबई में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पार्टी में रवि किशन भी पहुंचे हुए थे। महांसग्राम फिल्म का प्रोजेक्ट यही पर कन्फर्म किया गया है।

रवि किशन साउथ की 400 करोड़ के बजट वाली फिल्म भी कर रहे हैं। इस फिल्म में रवि किशन एक क्रूर राजा की भूमिका में हैं। फिल्म का नाम है सायरा नरसिम्हा रेड्डी। अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं।

देखें रवि किशन की तस्वीरें 

देखें हिंदी रश का ताजा वीडियो 

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।