Maiya Ji Ke Chunri Ba Lal Lal Re Song: रितेश पांडे का नया गाना मचा रहा है धमाल, अब तक मिले इतने लाख व्यूज

रितेश पांडे (Ritesh Pandey) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) का गाना मईया के चुनरी बा लाल लाल ( Maiya Ji Ke Chunri Ba Lal Lal Re Song) काफी पसंद किया जा रहा है

रितेश पांडेय और अंतरा सिंह भक्ति सॉन्ग पोस्टर (फोटो -इंस्टाग्राम )

गणपति बप्पा का विसर्जन बड़े ही धूम धाम से हो गया है। नवरात्रि जल्द ही आने वाली हैं। देवी माँ के आने की तैयारियां लगभग शुरू हो गई हैं। बिना गानों के कोई भी त्योहार अधूरा हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) से संगीतकार कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में यूट्यूब पर देवी मां का एक गीत रिलीज किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं जिसका नाम मईया के चुनरी बा लाल लाल (Maiya Ji Ke Chunri Ba Lal Lal Re)।

आपको बता दें कि इस भक्ति गीत को बहुत ही बेहतरीन अभिनेता रितेश पांडे (Ritesh Pandey) और सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra singh Priyanka) ने अपनी आवाज दी है। जिसके बोल आर आर पंकज ने लिखे हैं। संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। सॉन्ग के भाव इतने भक्ति पूर्ण है कि दर्शक सॉन्ग को बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने के बोल इतने अच्छे हैं कि इसमें कोई शक नहीं की इस बार नवरात्रि के पंडालों में ये गाना बार-बार बजाया जाएगा।

यहाँ देखें रितेश पांडेय और अंतरा सिंह प्रियंका का सुपरहिट भोजपुरी गाना…

आपको बता दे की सिंगर अंतरा सिंह और रितेश पांडे ने साथ में कई गाने गाए हैं। दोनों ने नचलु त बचलू  कईसे,रंगवा दौड़ा के डालब,लईकी धोकेबाज़ जैसे कई सुपरहिट सांग साथ में गाए हैं। दोनों के डुएट को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। आपको बता दे कि रितेश पांडे की फिल्म राजा राजकुमार (Raja Rajkumar) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं।

इस फिल्म में रितेश पांडे,अक्षरा सिंह  (Akshara Singh),संजय पांडे,प्रतीक मिश्रा,दीक्षा श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं। रितेश पांडे के फैंस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शको का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसे अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका का मईया का भक्ति सॉन्ग कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में देखें आम्रपाली दुबे और रानी चटर्ज कौन है रितेश पांडे की फेवरेट

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।