Saawan Me Hariyar Bhayil Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे का सबसे रोमेंटिक गाना हुआ ट्रेंड, मिले इतने करोड़ व्यूज

भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का सॉन्ग सावन में हरियर भईल ( Saawan Me Hariyar Bhayil) है। यह एक रोमेंटिक सॉन्ग है। इसमें दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे शानदार डांस और रोमांस करते हुए नजर आ रहे है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव सावन में हरियर भईल सॉन्ग में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर 1 जोड़ी है। इनकी फिल्में, सॉन्ग और एल्बम बहुत तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर होते हैं और काफी सुने जाते हैं। इनके सभी गाने लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। ऐसा ही एक सॉन्ग इन दिनों काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम सावन में हरियर भईल ( Saawan Me Hariyar Bhayil)है। यह एक रोमेंटिक सॉन्ग है। इसमें दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे शानदार डांस और रोमांस करते हुए नजर आ रहे है।

सावन में हरियर भईल सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही जबरदस्त है। इसका म्यूजिक और बोल सुनकर किसी भी क्लासिकल सॉन्ग और भोजपुरी फॉक सॉन्ग की याद आ जाएगी। इसे भोजपुरी सिंगर ओम झा और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh Song) ने गाया है। इसके बोल अरविंद तिवारी ने लिखा है। इस सॉन्ग के म्यूजिक डायरेक्टर भी ओम झा हैं। वेव म्यूजिक ने इसे 25 अगस्त 2017 को अपने यूट्यूब चैनल से लॉन्च किया था जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा यानी 11,747,614 व्यूज मिल चुके हैं। यह सॉन्ग भोजपुरी फिल्म सिपाही (Sipahi Bhojpuri Film) का है।

रंग बिरंगी साड़ी में आम्रपाली दुबे

सावन में हरियर भईल सॉन्ग में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Hot Song ) और निरहुआ ने काफी रंग बिरंगे और चटकदार कपड़े पहने हुए है। इस गाने को खूबसूरत गार्डन में फिल्माया गया है। जो कि उनके कपड़े और डांसिंग स्टाइल को खूबसूरती से दिखा रहा है। नीली-पीली साड़ी में आम्रपाली दुबे सच में बहुत ही खूबसूरत और देसी क्वीन लग रही हैं। वहीं, निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Song) भी शेरवानी में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

पवन सिंह-आम्रपाली दुबे का ये बोल्ड वीडियो मचा रहा है धमाल

यहां देखिए, पवन-अक्षरा सिंह विवाद पर आम्रपाली दुबे ने दिया चौंकाने वाला बयान…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।