Sajanwa Paglail Chadhate Sawanva Song: अक्षरा सिंह के बोल बम सॉन्ग पर झूम रहे हैं लोग, देखिए नया कांवड़ गीत

भोजपुरी के पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया बोल बम सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम सजनवा पगलाईल चढ़ते सवनवा (Sajanwa Paglail Chadhate Sawanva) है। उन्होंने ही इस सॉन्ग को गाया है

बोल बम सॉन्ग में अक्षरा सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया बोल बम सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम सजनवा पगलाईल चढ़ते सवनवा (Sajanwa Paglail Chadhate Sawanva) है। उन्होंने ही इस सॉन्ग को गाया है और इसमें खुद परफॉर्म भी कर रही हैं। इस बोल बम सॉन्ग को भोजपुरी के दिग्गज मनोज मतलबी ने लिखा है और इसका म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह अपनी भगवान शिव की भक्ति में रमी हुई हैं।

सजनवां पगलाइल चढ़ते सवनवा बोल बम सॉन्ग के जरिए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक महिला की व्यथा बता रही है। इस बोल बम सॉन्ग में वह कह रही हैं कि एक महिला का पति सावन का महीना आते ही पागल हो जाता है। उस पर भगवान शिव की भक्ति का नशा चढ़ता है। भांग खाकर भोले बाबा का भजन गाता रहता है। शिव-शिव कर के झूमता रहता है। बात-बात पर हंसता है और बम-बम बोलता है। उसकी आंखे लाल-लाल होती जा रही है। उसका पति कहता है कि बाबा में प्राण बसा हुआ।

यहां देखिए अक्षरा सिंह का सजनवां पगलाइल चढ़ते सवनवा बोल बम सॉन्ग-

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में गाना गाया है। उन्होंने कई नवरात्री और बोल बम एल्बम में पवन सिंह के साथ गाना गाया है। इन्होंने पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ कई फिल्मों में काम भी किया  जो काफी सुपरहिट हुई। कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद भोजपुरिया जवार को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई। लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

लता मंगेशकर के गाए 5 ब्लॉकबस्टर भोजपुरी सॉन्ग 

यहां देखिए पवन सिंह पर अक्षरा सिंह ने क्या-क्या आरोप लगाए…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।