सैमुअल सिंह के नए भोजपुरी सॉन्ग ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को मिल रही है टक्कर

नाइजीरियाई सिंगर सैमुअल सिंह (Samuel Singh Bhojpuri Song) का नया भोजपुरी गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस सॉन्ग का नाम चोलिया के हूक राजा जी है। इसके ओरिजनल वर्जन को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। सैमुअल सिंह के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

चोलिया के हूक सॉन्ग गाते हुए सैमुअल सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी गानों की धूम अब सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक सीमित नहीं है। भोजपुरी देश के साथ-साथ विदेशों में अपनी छाप छोड़ रही है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर आपको ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे, जिनमें विदेशी भोजपुरी बोल रहे हैं या फिर भोजपुरी गानों पर डांस कर रहे हैं। विदेशी धरती पर कई लोग तो भोजपुरी में गाना भी गाता हैं। ऐसे ही एक नाइजीरिया के सिंगर है, जो भोजपुरी गाने को अपडेट वर्जन में गाते हैं। इस नाइजीरियाई सिंगर का नाम सैमुअल सिंह है। सैमुअल सिंह (Samuel Singh Bhojpuri Song) ने कई भोजपुरी गानों को अपनी आवाज में एक अलग म्यूजिक के साथ गाया है।

सैमुअल सिंह (Samuel Singh) पहली बार उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने भोजपुरी सिंगर और अब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari Song)  का गाना रिन्किया के पापा को अपनी आवाज में गाया था। ये वीडियो यूट्यूब पर आते ही छा गया था। सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी गाने गाए हैं। अब उनका एक और सॉन्ग फिर से वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग का नाम चोलिया के हूक राजा जी (Choliya Ke Hook Rajaji) है। सैमुअल सिंह ने इसे काफी खूबसूरती के साथ गाया है। 30 जून को पब्लिश हुए इस सॉन्ग को 6 लाख यानी 629,349 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यहां देखिए, सैमुअल सिंह का चोलिया हूक राजा जी सॉन्ग…

अरविंद अकेला कल्लू ने गाया ओरिजनल गाना

चोलिया के हूक राजा का ओरिजनल सॉन्ग भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। इस गाने से ही अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu Song) को फेम मिला और वह भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे। खैर, सैमअुल सिंह ने इसके अलावा पवन सिंह का लालीपॉप लागेलू सॉन्ग भी गाया है। इतना ही उन्होंने सपना चौधरी और गुरु रंधावा के गाने भी गाए हैं। सैमुअल सिंह नाइजीरिया के रहने वाले हैं और उन्होंने भारत में पढ़ाई की है।

अरविंद अकेला कल्लू-तनुश्री की नई फिल्म दिल धक धक करे का ट्रेलर लॉन्च

यहां देखिए अरविंद अकेला कल्लू का चोलिया के हूक राजा जी सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।