सपना चौधरी संग खेसारी लाल यादव ने लगाए मंच पर ठुमके, तो झूम उठे बिहार के लोग, देखिए ये वायरल वीडियो

खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक स्टेज शो का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह स्टेज बिहार के जहानाबाद जिले में हुआ। इसमें सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव तेरी आंख्या का यो काजल के भोजपुरी वर्जन पर डांस कर रही हैं।

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

हरियाणवी छोरी सपना चौधरी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) की अपने-अपने क्षेत्रों में काफी पॉपुलैरिटी है। लेकिन क्या होगा अगर दोनों एक साथ एक मंच दिखें तो। जी हां। सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव एक साथ पिछले साल एक मंच शेयर किया। दोनों ने एक-दूसरे की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और जमकर लोगों को एंटरटेन किया। दोनों ने हरियाणवी और भोजपुरी सॉन्ग पर डांस किया।

हाल ही में खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का ये स्टेज शो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह स्टेज बिहार के जहानाबाद जिले में हुआ। इसमें सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव तेरी आंख्या का यो काजल के भोजपुरी वर्जन पर डांस कर रही हैं। दोनों जुगलबंदी देखने लायक है। दोनों ने अपने शानदार परफॉर्मेंस लोगों का दिल जीता।

यहां देखिए सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का ये स्टेज शो परफॉर्मेंस-

खेसारी लाल यादव ने इस स्टेज के दौरान ब्लैक हाफ बाजु की शर्ट और जीन पहना हुआ था, जबकि सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) ने केसरिया रंग का सूट पहन रखा है। इस वीडियो को अलग-अलग यूट्यूब चैनल पर करोड़ों लोग देख चुके हैं। लेकिन विन्स फिल्म यूट्यूब चैनल पर 51 लाखा से ज्यादा यानी 5,123,584 व्यूज मिल चुके हैं। यहां की भीड़ का देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि सपना चौधरी हरियाणा, यूपी के बाद  बिहार में भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने लगी हैं।

दोनों की दोस्ती हुई गहरी

आपको बता दें कि इस स्टेज शो के बाद खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी की दोस्ती बढ़ती गई। दोनों ने कई बार साथ देखें जा चुके हैं। दोनों लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)  के लिए प्रचार भी किया था। सपना चौधरी ने खेसारी लाल यादव के साथ डिनर में लिट्टी चोखा भी खाया। इस दौरान की उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।