Palang Kare Choye Choye Song: खेसारी लाल यादव संग सपना चौधरी ने स्टेज पर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव (Sapna Choudhary And Khesari Lal Yadav) का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें ये दोनों भोजपुरी गाने 'पलंग करे चोय चोय (Palang Kare Choye Choye)' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव (फोटो: हिंदी रश)

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस हरियाणवी सिंगर का खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) संग बेहतरीन जोड़ी पसंद की जाती है और इनके डांस देखने लायक होते हैं। ये साथ में जब भी स्टेज पर आते हैं धमाल मचा देते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे अब तक 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, ये वीडियो काफी पुराना है, लेकिन अब काफी वायरल हो रहा है।

सपना चौधरी खेसारी लाल यादव (Sapna Choudhary And Khesari Lal Yadav) संग जिस गाने पर थिरक रही हैं वो कोई हरियाणवी नहीं, बल्कि भोजपुरी सॉन्ग है। ‘पलंग करे चोय चोय (Palang Kare Choye Choye)’ गाने में इन दोनों की जुगलबंदी देखने लायक है। वीडियो में उनके साथ कोई और डांसर भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को देखने वाले लोग इसे अपने फोन में रिकॉर्ड करते भी नजर आ रहे हैं। ऑरेंज कलर के सूट में सपना चौधरी का कातिलाना अंदाज नजर आ रहा है। वहीं, खेसारी लाल यादव भी अपने डांस से इस हरियाणवी डांसर को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

देखिए खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी का ये गाना…

इस वीडियो को यूट्यूब चैनल देहाती म्यूजिक ने शेयर किया है। ये वीडियो 26 फरवरी 2018 को पोस्ट किया गया था। इसे सपना चौधरी के और खेसारी लाल यादव के दूसरे फैन क्लब भी खूब शेयर कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। इनके फैंस इन दोनों की जोड़ी और डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने तो कमेंट में दोनों को फिल्म में साथ काम करने की गुजारिश भी कर दी है। आपको इनका ये डांस वीडियो कैसा लगा, कमेंट करके हमें बताएं।

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

देखिए सपना चौधरी का ‘छोरी तू तो बड़ी बिंदास’ गाने पर डांस….

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।