फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला 2 का पहला पोस्टर लॉन्च, PK स्टाइल में ये भोजपुरी एक्टर कर रहे हैं डेब्यू

भोजपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला (Sasura Bada Paisa Wala ) का सीक्वल ससुरा बड़ा पइसावाला 2 का पोस्टर लॉन्च हो गया है। ये पोस्टर बहुत ही शानदार है। इसमें एक्टर अथर्व सिंह डे बॉलीवुड फिल्म पीके वाले आमिर खान के स्टाइल में नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला 2 का पोस्टर। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला (Sasura Bada Paisa Wala )का सीक्वल का पोस्टर लॉन्च हो गया है। ये पोस्टर बहुत ही शानदार है। इस पोस्टर को देखकर आपको आमिर खान स्टारर पीके की याद आ जाएगी। आपने आमिर खान की फिल्म के पोस्टर में देखा होगा कि आमिर खान पूरी तर नग्न होते हैं। सिर्फ, हाथ में एक रेडियो के जरिए अपने गुप्तांगो को छुपा रहे हैं। कुछ इसी तरह का पोस्टर इस भोजपुरी फिल्म सीक्वल पोस्टर में दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

फिल्म ससुरा बड़ा पईसा वाला के सीक्वल का नाम ससुरा बड़ा पइसावाला 2 (Sasura Bada Paisa Wala 2)  है। इस पोस्टर में एक्टर अथर्व सिंह हैं। जो नग्न अव्स्था में पानी में खड़े हैं। इसमें उन्होंने सिर पर पट्टी की तरह गमछा लपेट रखा है। गले में एक जोड़ी जूता लटका रहा है, जिसका फीता गर्दन से बंधा हुआ है। शर्ट और पेंट के जरिए उन्होंने अपने गुप्तांगों को ढका हुआ है। उनके पीछे एक्ट्रेस नेहा प्रकाश मोबाइल से फोटो खींचते हुए नजर आ रही हैं। ससुरा बड़ा पइसावाला 2 से अथर्व सिन्हा और नेहा प्रकाश भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं।

15 साल बाद डायरेक्टर बना रहे हैं सीक्वल

आपको बता दें कि साल 2003 में ससुरा बड़ा पइसावाला रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)  लीड रोल में थे। ये फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पहली और बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म को भोजपुरिया जवार ने काफी पसंद किया। अब करीब 15 साल बाद इसका सीक्वल बन रहा है। ससुरा बड़ा पइसावाला 2 के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अजय सिन्हा ने हैं, जिन्होंने इसका पहला पार्ट बनाया था।

भोजपुरी की इन 7 फिल्मों ने दी थी बॉलीवुड को टक्कर, मनोज तिवारी और रानी चटर्जी के नाम है ये रिकॉर्ड

यहां देखिए रानी चटर्जी ने पवन सिंह के बारे में क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।