सावन से पहले खेसारी लाल यादव के ‘देवघर में दर्द’ सॉन्ग की धूम, मिले लाखों व्यूज

सावन की शुरुआत से ही यूपी-बिहार में भोलेनाथ के गीतों की धूम देखने को मिलना शुरू हो जाती है। इस साल 14 जुलाई 2022 से सावन की शुरुआत हो रही है। सावन के पावन महीने में भोजपुरी इंडस्ट्री में सावन गीत की धूम देखने को मिलती है। इन दिनों भोजपुरी स्टार के द्वारा लगातार भगवान शिव से जुड़े गाने रिलीज हो रहे हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का गाना 'देवघर में दर्द' (Devghar Me Dard) रिलीज हो गया है।

खेसारी लाल का 'देवघर में दर्द' गाना (फोटो: सोशल मीडिया)

सावन की शुरुआत से ही यूपी-बिहार में भोलेनाथ के गीतों की धूम देखने को मिलना शुरू हो जाती है। इस साल 14 जुलाई 2022 से सावन की शुरुआत हो रही है। सावन के पावन महीने में भोजपुरी इंडस्ट्री में सावन गीत की धूम देखने को मिलती है। इन दिनों भोजपुरी स्टार के द्वारा लगातार भगवान शिव से जुड़े गाने रिलीज हो रहे हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का गाना ‘देवघर में दर्द’ (Devghar Me Dard) रिलीज हो गया है।

खेसारी लाल यादव ने सावन शुरू होने से पहले ही यह गाना रिलीज कर दिया है। ये गाना शिव भक्तों को खूब पसंद आ रहा है। रिलीज के साथ ही इस गाने पर खूब लाइक और कमेंट्स की बरसात हो रही है। इस गाने पर अब तक 7,61,611 व्यूज आ चुके हैं।

इस सावन गीत को खेसारी और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी (Krishna Bedardi) ने लिखे हैं। जबकि इस गाने का म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा (Arya Sharma) ने तैयार किया है।

गाने की शुरुआत तब होती है, जब वीडियो में खेसारी की पत्नी बनी भोजपुरी एक्ट्रेस मेघाश्री बाबा के दरबार, देवघर जाते समय बहुत थक जाती हैं। तब वह खेसारी से कहती हैं कि, वह थक गई हैं। जिसके बाद खेसारी उन्हें हिम्मत देकर आगे चलने को कहते हैं।

खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) के साथ इस गाने में एक्ट्रेस मेघाश्री ( Medha Shri) की जोड़ी नजर आ रही हैं। इस गाने को यूट्यूब चैनल जीएमजे ग्लोबल म्यूजिक भोजपुरी (GMJ-Global Music Junction-Bhojpuri) पर रिलीज किया गया है। जिसे यूपी-बिहार के दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

भगवंत मान की दूसरी शादी के बीच पहली पत्नी की चर्चा हुई तेज, तलाक के बाद कहां रहती हैं मान की पहली पत्नी

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.