यूपी-बिहार की शादियों में बजते हैं शारदा सिन्हा के ये विवाह गीत, इन गानों में देखिए भोजपुरी कल्चर की झलकियां

शारदा सिन्हा ने कई भोजपुरी और मैथिली लोकगीत गाए हैं। यूपी और बिहार में शारदा सिन्हा के कई भक्ति और छठ के गीत भोजपुरिया जवार के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इन दिनों उनके द्वारा गाये गए भोजपुरी शादी गीत को काफी सुना जा रहा है।  यहां हम उनके कुछ शादी गीतों के बारे में बता रहा है-

शारदा सिन्हा का विवाह का सॉन्ग। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरिया जवार में जब भी शादी होती हैं, एक भोजपुरी सिंगर के विवाह गीत हमेशा बजते हैं। इस सिंगर को साल 2001 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड और साल 2018 में पद्मभूषण अवार्ड मिल चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शारदा सिन्हा की। जिन्होंने भोजपुरी संस्कृति को एक नई उड़ान दी। उन्होंने छठ और विवाह गीत से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।  शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के मिथिला क्षेत्र के सुपौल जिले में हुआ। शारदा सिन्हा की पढ़ाई के दिनों से संगीत की ओर दिलचस्पी बढ़ गई थी।

शारदा सिन्हा ने कई भोजपुरी लोकगीत गाए हैं। यूपी और बिहार में शारदा सिन्हा के कई भक्ति और छठ के गीत भोजपुरिया जवार के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इन दिनों उनके द्वारा गाये गए भोजपुरी शादी गीत को काफी सुना जा रहा है।  यहां हम उनके कुछ शादी गीतों के बारे में बता रहा है-

पूरब दिशा

एल्बम शुभ विवाह में शादी के कुल 12 गाने  हैं। एल्बम में पहला गाने का नाम पूरब दिशा (Poorab Disha)  है। सॉन्ग में शारदा जी कहती हैं। पूरब दिशा से दुल्हन के पिता चले दूल्हे को लगन चढ़ाने। पीली साड़ी, रेशमी चादर लेकर दूल्हे को सहरा सजाने चले हैं। पूरे गाने में दिखाय गया है कि कैसे एक पिता अपन बेटी की शादी की तैयारियों में लगे रहते है। घर में शादी के दौरान क्या-क्या तैयारियां होती हैं।

हरे हरे हरे दादा

विवाह गीत हरे हरे हरे दादा (Hare Hare Hare Dada) सॉन्ग में कैसे यूपी और बिहार में कच्चे बांस को मंडप से बांधा जाता है। शारदा जी कहती है कि मंडप बंधने के बाद बारात और सारे रिश्तेदार बैठेंगे। दोनों जोड़ो की शादी होगी, बड़े बूढ़े दोनों को नए दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देंगे। माहौल अत्यधिक आनंदमय बन जाएगा। शारदा सिन्हा की बेहतरीन आवाज ने गाने को चार चांद लगा दिए हैं।

मोरे बबुआ को नज़रिया ना लगे

मोरे बबुआ को नज़रियां ना लगे (More Babua Ko Nazriyan Na Lage)  सॉन्ग में दिखाया गया है कि एक मां अपने बेटे को दूल्हे के अवतार में  देखकर भाव-विभोर हो जाती हैं और कहती हैं  कि मेरे बबुआ को नज़र न लगे। आज दूल्हे के रूप में  मेरा लाल कितना सुन्दर लग रहा है। गाने में एक मां की ममता, प्यार, भाव को अच्छे से दर्शाया गया है।

सांवर सांवर सुरतियाँ तोहार दुल्हा

सांवर सांवर सुरतियां तोहार दुल्हा (Saavar Saavar Surtiyan Tohar Dulha) सॉन्ग में दुल्हन की सखियां दुल्हन को कहती है कि तुम्हारे दूल्हा सांवले  हैं। बारात में सब हाथी पर सवार है। लेकिन सखी तुम्हारे दूल्हा इतने सुकुंआर है कि पालकी में सवार हैं। बारात बड़ी ही धूम धाम से आई है। गाने के बोल इतने सुन्दर की सुनकर मन प्रसन्न हो जाए।

सुना हो पाहून

सॉन्ग सुना हो पाहुन  (Suna Ho Pahun) में घराती दूल्हे को लावा परछन (शादी की एक रसम) धीरे धीरे गिराने के लिए कहते हैं।सखियां दूल्हे को कहती है कि हमारी बहन सोने की गुड़िया है,संभालकर रखना। जीवनभर मेरी बहन का साथ निभाना।एल्बम शुभ विवाह के के सारे गानो को शारदा सिन्हा ने आवाज़ दी हैं।म्यूजिक डायरेक्ट वेद सेठी और सारदा सिन्हा ने किया हैं। एल्बम के गाने इतने जबरदस्त है कि यूट्यूब पर 8,668,114 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

शारदा सिन्हा के बारे में खास बात बता दे कि। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड (Bollywood) में भी अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीता है। शारदा सिन्हा ने सलमान खान  (Salman Khan)की फिल्म मैंने प्यार किया में ‘काहे तोसे सजना से और फिल्म हम आपके हैं कौन में विदाई गीत बाबुल गाने को गाया हैं। यही नहीं फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का सॉन्ग तार बिजली से पतले हमारे पिया सॉन्ग को अपनी आवाज़ दी हैं। भोजवुड हो या बॉलीवुड शारदा सिन्हा ने हर जगह अपना डंका पिता हैं। आपको शारदा सिन्हा का शुभ विवाह एल्बम कैसा लगा कँनेट करके हमे जरूर बताए।

Chhath Puja पर वायरल हो रहे हैं शारदा सिन्हा और खेसारी लाल यादव के ये भोजपुरी गीत

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।