EXCLUSIVE: स्मृति सिन्हा ने दी उन भोजपुरी अभिनेत्रियों को सलाह, जो फिल्मों के लिए हीरो की मोहताज हैं !

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) इस समय मुश्किल की घड़ी से गुजर रही है। बड़ी बजट की फ़िल्में फ्लॉप हो रही हैं। एक्टर्स एक दूसरे के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों का आरोप है कि हीरो अपनी फिल्मों में अपने ख़ास अभिनेत्रियों को कास्ट करते हैं, ना कि किसी दूसरी अभिनेत्रियों को।

स्मृति सिन्हा की तस्वीर (फोटो हिंदी रश)

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) इस समय मुश्किल की घड़ी से गुजर रही है। बड़ी बजट की फ़िल्में फ्लॉप हो रही हैं। एक्टर्स एक दूसरे के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों का आरोप है कि हीरो अपनी फिल्मों में अपने ख़ास अभिनेत्रियों को कास्ट करते हैं, ना कि किसी दूसरी अभिनेत्रियों को। अगर भोजपुरी फिल्मों में काम पाना भी है तो एक्ट्रेस को सुपरस्टार एक्टरों का मोहताज होना पडेगा।

इस विषय पर भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) का क्या कहना है आइए आपको बताते हैं। हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए स्मृति सिन्हा ने कहा – इसमें फिफ्टी फिफ्टी वाला मामला है। अभिनेता ऐसा चाह रहे हैं क्योंकि उनको उतनी छूट मिल रही है। इसमें हिरोइंस की भी गलती है। काम पाने के लिए वे सारी शर्ते मान जाती हैं। फ़िल्में पानी के लिए भी कर जाना सही नहीं। कैमरे पर चिल्लाने से और मीडिया के सामने बोलने से कुछ नहीं होगा। अगर एक्ट्रेस ये एटीट्यूड लेकर चले ना कि ना झुकना है ना रुकना है… तो हार कभी हाथ नहीं लगेगी, आप हमेशा जीतते जाएंगे।

गौरतलब है कि पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) विवाद के बाद ही ये मामला भोजपुरी फिल्म जगत तूल पकड़ रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि स्मृति सिन्हा पूरे दो साल बार भाग खेसारी भाग फिल्म के साथ भोजपुरी की दुनिया ने रीएंट्री कर रही हैं। इस फिल्म में स्मृति के अपोजिट खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हैं। फिल्म की कहानी स्पोर्ट्स पर बनाई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कहानी के सत्य घटना पर आधारित है।

Smriti Sinha Birthday: भोजपुरी से पहले टीवी में किया स्मृति सिन्हा ने काम, जानिए उनकी लाइफ की अनसुनी बातें

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें स्मृति सिन्हा ने अभिनेत्रियों को दी कौन सी सलाह 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।