सोनालिका प्रसाद ने बताई दिनेश लाल यादव की खूबियां, कहा दिनेश जी से बहुत कुछ सीखने को मिला

भोजपुरी सिनेमा  की उभरती हुई टैलेंटेड एक्ट्रेस सोनालिका प्रसाद (Sonalika Prasad Bhojpuri Actress) ने एक इंटरव्यू में निरहुआ के साथ आने वाले शो के बारे खुलासे किए। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। निरहुआ को किसी चीज का घमंड नहीं है।

सोनालिका प्रसाद ने बताई खूबियां दिनेश लाल यादव की (फोटो-फेसबुक )

भोजपुरी सिनेमा  की उभरती हुई टैलेंटेड एक्ट्रेस सोनालिका प्रसाद (Sonalika Prasad Bhojpuri Actress) ने एक इंटरव्यू में दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के साथ आने वाले शो के बारे खुलासे किए। आपको बता दें कि सोनालिका प्रसाद ने  भोजपुरी फिल्म राज तिलक से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया हैं। सोनालिका ने फिल्म राज तिलक (Raj Tilak Bhojpuri Film) और फिल्म शपथ में पवन सिंह (Pawan Singh) और अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ नजर आ चुकी हैं। सोनालिका प्रसाद ने इंटरव्यू में  दिनेश लाल यादव के साथ का एक्सपीरयंस शेयर करते हुए बहुत कुछ कहा।

सोनालिका प्रसाद को गोल्डन गर्ल  भी कहा जाता है। सोनालिका प्रसाद ने इंटरव्यू में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के साथ आनेवाले शो के बारे में बताते हुए कहा कि उनका शो चैनल बिग गंगा पर शो बिरहा के बाहुबली (Birha Ke Bahubali)  में नज़र आने वाली हैं। सोनालिका ने यह भी बताया की शो को दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज टाइगर होस्ट करने वाले हैं। शो एक सिंगिंग रियलिटी बेस्ड शो है, जहां पर सोनालिका एक विदेशी बहुरियां का एक्ट करते हुए नज़र आएंगी।

निरहुआ को किसी चीज का घमंड नहीं

सोनालिका ने निरहुआ के बारे में बताते हुए कहा की दिनेश लाल यादव के साथ उनका ये पहला एक्सपीरिएंस है। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। दिनेश लाल यादव जी को बिलकुल भी किसी चीज का घमंड नहीं है, उनसे काफी चीजें भी सिखने को मिली। मनोज टाइगर  के साथ भी मेरा बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा हैं । आपको बता दे की सोनालिका आने वाली फिल्म सड़क (Sadak) और धनिया (Dhaniya) की शूटिंग में बिजी हैं।उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म लैला मजनू (Laila Majnu) के बारे में भी बारे में बहुत कुछ कहा।

खेसारी लाल यादव को डिजिटल सुपरस्टार यूं ही नहीं कहा जाता

यहां देखिए, दिनेश लाल यादव के लिए खेसारी लाल यादव ने क्यों नहीं किया चुनाव प्रचार…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।