जल्द ही शक्ति कपूर विलन के किरदार में नज़र आएंगे भोजपुरी लेडी सिंघम रानी चटर्जी के साथ, ऐसा होगा उनका एक्शन

शक्ति कपूर बॉलीवुड के वो एक्टर है जिन्होंने जनता को अपनी कॉमेडी और एक्शन से विलन के किरदार से जमकर मनोरंजन दिया है। एक्टर ने बॉलीवुड के साथ-साथ कई भोजपुरी फिल्मो में भी काम किया है। बता दे सकती कपूर एक बार फिर भोजपुरी फिल्म में नज़र आने वाले है जिसमे वो भोजपुरी लेडी सिंघम रानी चटर्जी के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।एक्टर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया

रानी चटर्जी और शक्ति कपूर फोटो

शक्ति कपूर (Shakti Kapoor ) बॉलीवुड के वो एक्टर है जिन्होंने जनता को अपनी कॉमेडी और एक्शन से विलन के किरदार से जमकर मनोरंजन दिया है। एक्टर ने बॉलीवुड के साथ-साथ कई भोजपुरी फिल्मो में भी काम किया है। बता दे सकती कपूर एक बार फिर भोजपुरी फिल्म में नज़र आने वाले है जिसमे वो भोजपुरी लेडी सिंघम रानी चटर्जी (Rani Chatterjee ) के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।

एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर ने अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म के बारे में बताया जिसमे उन्होंने कहा : मेरे स्टाफ में 80 परसेंट भोजपुरी है मेरे दोस्तों में 80 परसेंट भोजपुरी है ,मेरे प्रोडूसर को बिहार से बहुत प्यार है। मेरे फिल्म के डायरेक्टर दिलीप गलती जिनके ये 7वी भोजपुरी फिल्म है। अपनी किरादर के बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा एक्टर इस फिल्म में विलन का किरदार निभा रहे है। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा भोजपुरी मेरी भाषा नहीं है लेकिन रानी ने मेरी बहुत मदद की है।

एक्टर के हिसाब से रानी चटर्जी की यह फिल्म उनके करियर की सबसे हिट फिल्म होगी जिसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत किया है। फिल्म में एक्ट्रेस जमकर एक्शन करते हुए नज़र आएँगी। सच में रानी एक लेडी सिंघम जैसी है जो पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करती है। शक्ति कपूर के कहा अगर फिल्म के डायरेक्टर दिलीप गुलाटी नहीं होते तो शायद मै ये फिल्म नहीं करता। फिल्म की तारीफ़ करते हुए शक्ति कपूर ने कहा ये फिल्म पारिवारिक है जो सबको को बहुत पसंद आएगी खासकर रानी के फैंस को ये फिल्म बेहद पसंद आने वाली है।