खेसारी लाल यादव के फैंस का इंतजार खत्म, नई फिल्म को लेकर मेकर्स ने किया ये खुलासा !

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की नई फिल्म को लेकर मेकर्स ने नया अपडेट साझा किया हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल ने साल 2018 में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ मिलकर फिल्म 'संघर्ष' बनाई थी। अब एक बार फिर से इन तीन की ताकड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार हैं।

Khesari Lal Yadav new film

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कई हिट फिल्मे इंडस्ट्री को दी हैं। खेसारी लाल यादव की हर फिल्म को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। अक्सर अपनी फिल्म के जरिये नए नए अवतार में नजर आने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में हैं। फैंस भी उनकी फिल्मो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)की साल 2018 में आई फिल्म ‘संघर्ष’ के सीक्वल को लेकर नया अपडेट सामने आया हैं। भोजपुरी फ़िल्म ‘संघर्ष 2’ का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था, अब मेकर्स की ओर से दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म ‘संघर्ष 2’ से जुड़ा हुआ नया अपडेट सामने आया है।

 

फिल्म मेकर्स ने दी जानकारी :

 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर मेकर्स ने नया अपडेट साझा किया हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल ने साल 2018 में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ मिलकर फिल्म ‘संघर्ष’ बनाई थी। अब एक बार फिर से इन तीन की ताकड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार हैं। वही ‘संघर्ष 2’ को लेकर निर्देशक पराग पाटिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा कि, ‘हर मुकाम पर तेरी उतनी ही बडाई होगी, जितनी तेरी संघर्षशील लडाई होगी। रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित एस 2 के लिए तैयार हो जाओ, कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा निर्मित वीरू ठाकुर द्वारा लिखित … एक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा …।’

https://www.instagram.com/p/CgDpa1GL47D/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि, भी लिखा है कि, ‘संघर्ष 2……..नई कहानी लेकिन फिर वही जोश के साथ। जल्द आ रहा है…’

https://www.instagram.com/p/CgFE1VDLERq/?utm_source=ig_web_copy_link

इस जगह होगी शूटिंग :

 

बता दें, फिल्म की शूटिंग इसी महीने से शुरू होने जा रही है। ‘संघर्ष 2’ की शूटिंग चार लोकेशन पर होनी हैं। फिल्म को देश के साथ साथ विदेशी धरती पर भी शूट किया जाएगा। इसमें मुख्यता दुबई और थाईलैंड का नाम शामिल है, वही देश में इस गुजरात के कच्छ और बाबा विश्वनाथ की नगरी गोरखपुर में भी शूट किया जाएगा। इस फिल्म के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं।

 

 

गोपाल राय का नया गाना ‘काहें भांग खाल’ हुआ रिलीज़, झूमने को हो जायेंगे मजबूर !

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

 

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.