Tohra Galiya Ke Dimpal Song: पवन सिंह-संचिता बनर्जी के इस सॉन्ग ने मचाया धमाल, देखिए रोमेंटिक वीडियो

भोजपुरी के एक्टर और सिंगर पवन सिंह का एक सॉन्ग 'तोहरा गालिया के डिम्पल' (Tohra Galiya Ke Dimpal) को काफी सुना जा रहा है।इस सॉन्ग में पवन सिंह और एक्ट्रेस संचिता बनर्जी इस रोमेंटिक नंबर पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे पवन सिंह और अल्का सिंह पहाड़िया ने गाया है।

पवन सिंह और संचिता बनर्जी। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के एक्टर और सिंगर पवन सिंह का एक सॉन्ग ‘तोहरा गालिया के डिम्पल’ (Tohra Galiya Ke Dimpal) को काफी सुना जा रहा है। इसे वेब म्यूजिक ने 30 जून को अपने वीडियो प्लेटफॉर्म पर जारी किया था। इसे पवन सिंह और अल्का सिंह पहाड़िया ने गाया है। ये एक रोमेंटिक सॉन्ग हैं। इस सॉन्ग में पवन सिंह और एक्ट्रेस संचिता बनर्जी इस रोमेंटिक नंबर पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

सॉन्ग तोहरा गालिया के डिम्पल में दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी दिख रही हैं। सॉन्ग का म्यूजिक और बैकग्राउंड काफी शानदार है। इस सॉन्ग को भोजपुरी के पॉपुलर गीतकार जाहिद अख्तर ने लिखा है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक  773,411 व्यूज मिल चुके हैं। इसे छोटे बाबा ने प्रिजेंट किया है। इस सॉन्ग को सुजीत कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है। दरअसल, ये सॉन्ग पवन सिंह, संचिता बनर्जी और निधी झा (Nidhi Jha Interview) स्टारर फिल्म क्रेक फाइटर है। फिल्म भोजपुरिया जवार को काफी पसंद आई थी।

यहां देखिए तोहरा गालिया के डिम्पल सॉन्ग-

आपको बता दें कि क्रेक फाइटर पवन सिंह (Pawan Singh Song)  की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म थी, जिसने इसमें सक्सेस भी हासिल की। यह फिल्म होली के दौरान 21 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में रोमांस, एक्शन, विलेन की एंट्री, दमदार डायलॉग ने भोजपुरिया जवार का दिल जीत लिया। पवन सिंह के क्रेक फाइटर वाले अवतार को फैंस काफी ज्यादा पसंद किया है।

मोनालिसा और अक्षरा सिंह के साथ बनी जोड़ी

आपको बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के दबंग हैं। उनकी जोड़ी सबसे भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा  (Monalisa) और अक्षरा सिंह  के साथ बनी हैं। उन्होंने मोनालिसा और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ ही कई सुपरहिट फिल्में दी।

क्रेक फाइटर का गाना ‘देखे खातिर तरसे ईयार’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है

यहां देखिए एक्ट्रेस निधी झा ने पवन सिंह के बारे में क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।