Tohre Mein Basela Pran Song: यामिनी सिंह-अरविंद अकेला कल्लू की हॉट केमिस्ट्री से भरपूर है ये सॉन्ग, देखिए गाना

भोजपुरी स्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग (Arvind Akela Kallu Song) की फिल्म पत्थर के सनम का नया सॉन्ग लॉन्च हो गया है। काफी वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग का नाम तोहरे में बसेला प्राण (Tohre Mein Basela Pran)है।

यामिनी सिंह और अरविंद अकेला कल्लू। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी स्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग (Arvind Akela Kallu Song) की फिल्म पत्थर के सनम का नया सॉन्ग लॉन्च हो गया है। काफी वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग का नाम तोहरे में बसेला प्राण (Tohre Mein Basela Pran)है। इस सॉन्ग को अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने गाया है। ये सॉन्ग अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग फिल्म पत्थर के सनम का है। इस सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के बीच शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

तोहरे में बसेला प्राण सॉन्ग आज ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल से पबलिश किया है, जिसे अब तक एक लाख से ज्यादा यानी 104,233 बार देखा चुका है। इसके सॉन्ग के बोल राजेश मिश्रा ने लिखा है। इसका म्यूजिक भी राजेश मिश्रा ने कंपोज किया है। है। अरविंद अकेला कल्लू(Arvind Akela Kallu Song) की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इस सॉन्ग से लगाया जा सकता है। कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा जा चुका है। सॉन्ग में यामिनी सिंह का बोल्ड लुक भी नजर आ रहा है। रेड कलर के शॉर्ट्स में यामिनी सिंह काफी हॉट लग रही हैं।

यामिनी सिंह का बोल्ड डांस

अरविंद अकेला कल्लू भी हैंडसम लग रहे हैं। वह अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। कुल मिलाकर अरविंद अकेला और यामिनी सिंह  (Yamini Singh Films)का धांसू डांस और सॉन्ग काफी हिट साबित हो रहा। फिल्म पत्थर के सनम 18 मई 2019 को रिलीज चुकी है। फिल्म की हिट और इन दोनों की केमिस्ट्री को देखते हुए इस गाने फिल्म रिलीज होने के बाद भी रिलीज किया गया है, जोकि आते भोजपुरिया जवार की जुबां पर चढ़ गया।

यहां देखिए अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह  का ये सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।