सावन के महीने में देखें भोजपुरी सिनेमा के टॉप 5 सावन सॉन्ग, मिले हैं करोड़ों व्यूज

सावन (Sawan) का महीना शुरू होते ही पूरे देश में भोलेनाथ के गीतों की गूंज सुनाई देने लगती है। पूरा देश भोले के भक्ति में रमा हुआ नजर आता है। भोलेनाथ के मंदिरों में जमकर भीड़ उमड़ती है। लोगों में भक्ति -भाव का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। भजन और गीत की गूंज चारों ओर सुनाई देना शुरू हो जाती है। उत्तर भारत के प्रदेश ख़ासकर यूपी, बिहार और हरियाणा में भोलेनाथ के कांवर गीतों की गूंज जमकर सुनाई देती है।

सावन गीत

सावन (Sawan) का महीना शुरू होते ही पूरे देश में भोलेनाथ के गीतों की गूंज सुनाई देने लगती है। पूरा देश भोले के भक्ति में रमा हुआ नजर आता है। भोलेनाथ के मंदिरों में जमकर भीड़ उमड़ती है। लोगों में भक्ति -भाव का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। भजन और गीत की गूंज चारों ओर सुनाई देना शुरू हो जाती है। उत्तर भारत के प्रदेश ख़ासकर यूपी, बिहार और हरियाणा में भोलेनाथ के कांवर गीतों की गूंज जमकर सुनाई देती है।

इस ख़ास अवसर पर देखें भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप 5 सावन गीत:

पवन सिंह का सावन गीत गउरा हो हंस द ना खूब पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह इस गाने में भगवान भोलेनाथ बने हुए दिखाई दे रहे हैं और वो माता पार्वती को मनाते दिख रहे हैं। यह दृश्य सावन में आपके मन को मोह लेता है। अब तक यूट्यूब पर पवन सिंह के इस कांवर गीत को 3 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गीत में मां गौरी का किरदार भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस चांदनी सिंह निभा रही हैं।

खेसारी लाल यादव का एक नया सावन गीत ‘सुना राजा पीके के गांजा’ (Suna Raja pike ganja) रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच छा गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है।

सावन के पवित्र महीने में निरहुआ का गाना ‘आओ भोले’ (aao bhole) शिव जी को समर्पित है। इस गाने में निरहुआ शिव भक्ति (shiv bhakti geet) में लीन नजर आ रहे हैं। दर्शकों को निरहुआ का ये गाना बेहद पसंद आ रहा है।

निरहुआ के इस नए गाने में धरती पर बढ़ रहे पाप का विनाश करने के लिए निरहुआ शिवजी का आह्वान कर रहे हैं। इस गाने में निरहुआ ने तांडव भी किया है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) ने भी अपना नया भोलेनाथ पर गाना रिलीज किया है। यह एक सावन गीत है। प्रेमी के नए गाने के बोल हैं शिव जी से तोहरे के मांगी! प्रमोद प्रेमी के इस वीडियो में वह भोले की भक्ति में डूबे हुए भगवान भोले से उनकी गर्लफ्रेंड को हमेशा उनके साथ रहने का वरदान मांग रहे हैं। वहीं बीच-बीच में वे अपनी को-स्टार से साथ नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह का बोल बम सॉन्ग शिव जी को समर्पित है। इस सॉन्ग बोल बम सॉन्ग का नाम हमार जान भुखल बाड़ी (Hamar Jaan Bhukhal Badi) है। इस बोल बम सॉन्ग को अरुण बिहरी ने लिखा है जबकि छोटू रावत ने इसका म्यूजिक दिया है।

 

धनुष का ‘द ग्रे मैन’ से हॉलीवुड में शानदार डेब्यू, क्रिटिक्स ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.