उदित नारायण का रोमांटिक भोजपुरी गाना लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर मचा रहा है गर्दा, देखें वायरल वीडियो

यह गाना भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा का है। इस गाने के बोल राजेश रजनीश ने लिखे हैं। इस वायरल वीडियो के गाने के बोल है 'मन के सवरिया बन गईल तू' (Man Ke Savariya Ban Gaila Tu) इस सुपरहिट गाने को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पाखी हेगड़े पर फिल्माया गया है।

'मन के सवरिया बन गईल तू' दिनेश लाल यादव का गाना

Bhojpuri Video Song: कोरोना वायरस (Coronavirus) की प्रकोप की वजह से देश में इस समय लॉकडाउन जारी किया गया हैं। इस बीच भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। इस कड़ी में उदित नारायण (Udit Narayan) के भी गाने शामिल हैं। बता दे, सुरों के बादशाह उदित नारायण के गाने हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर हालही में उदित नारायण और कल्पना पटोवारी का गाया एक भोजपुरी रोमांटिक गाना(Bhojpuri Romantic Song) खूब देखा जा रहा है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दे, यह गाना भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा का है। इस गाने के बोल राजेश रजनीश ने लिखे हैं। इस वायरल वीडियो के गाने के बोल है ‘मन के सवरिया बन गईल तू’ (Man Ke Savariya Ban Gaila Tu) इस सुपरहिट गाने को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ और पाखी हेगड़े(Pakhi Hegde) पर फिल्माया गया है। इस गाने को म्यूजिक भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार विनय बिहारी ने दिया हैं। इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक करोड़ों बार देखा जा चूका हैं। 2008 में आई इस फिल्म में निरहुआ और पाखी हेगड़े के अलावा सुपरस्टार पवन सिंह भी थे। इस फिल्म को यूए सर्टिफिकेट भी मिल चूका हैं।

यह भी पढ़े: Bhojpuri Songs: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना मरद अभी बच्चा बा सुनते ही थिरकने लगेंगे आपके पैर

इसी फिल्म का पवन सिंह का गाया हुआ गाना ‘जब लगावेलू तू लिपिस्टिक’ काफी फेमस हुआ। वहीं इस फिल्म का उनका एक और गाना ‘भगवान बड़ी फुरसत से तोहरा के बनवले बाड़े’ भी काफी चर्चित रहा था। पवन सिंह और उदित नारायण के अलावा इस फिल्म में इंदू सोनाली का गाना ‘लहरिया लूट ए राजा’ भी काफी पसंद किया गया था। भोजपुरी इंडस्ट्री अब बहुत आगे जा चुकी हैं भोजपुरी फिल्में अब बॉलीवुड को टक्कर देने में पीछे नहीं हैं। भोजपुरी फिल्मों को अब दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं। दिनेश लाल यादव और पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के वो कलाकार हैं जिनका नाम ही फिल्म हिट के लिए काफी होता हैं।

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Songs: खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी गाने ने फैन्स के बीच मचाया तहलका, यूट्यूब पर हुए…

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: