Chhath Puja Geet 2019: खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत लॉन्च, सूर्य भगवान से ऐसे कर रहे हैं प्रार्थना

खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत लॉन्च हुआ है। इस नए छठ गीत का नाम उगी भईल अरघ के बेर (Ugi Bhail Aragh Ke Ber) है। इस छठ गीत को एक दिन में ही एक लाख से ज्यादा यानी 142,552 बार सुना जा चुका है। खेसारी लाल यादव ने इस छठ गीत को छठी मईया की भक्ति में डूब कर गाया है।

खेसारी लाल यादव के छठ गीत में एक महिला। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। उनकी जोड़ी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा और काजल राघवानी के साथ बनी। दोनों ही ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी बेहद पसंद की जाती है। खेसारी लाल यादव जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उससे कही ज्यादा सुंदर उनकी आवाज है। उनके गाने भी यूट्यूब पर धमाल मचाते है। उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे हैं। बोल बम और देवी गीत के बाद उनके छठ गीत की कतार लगना शुरू हो गई है।

एक दिन पहले ही उनका नया छठ गीत लॉन्च हुआ है। इस नए छठ गीत का नाम उगी भईल अरघ के बेर (Ugi Bhail Aragh Ke Ber Chhath Song) है। इस छठ गीत को एक दिन में ही एक लाख से ज्यादा यानी 142,552 बार सुना जा चुका है। खेसारी लाल यादव ने इस छठ गीत को छठी मईया की भक्ति में डूब कर गाया है। इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक लार्ड जी ने कंपोज किया है।

सूर्य भगवान से कर रहे हैं प्रार्थना

खेसारी लाल यादव उगी भईल अरघ के बेर छठ गीत (Chhath Geet 2019) में सूर्य भगवान से जल्द से जल्द उगने की प्रार्थना कर रहा है। वह कहते हैं कि महिलाओं ने दो दिन से व्रत रखा हुआ है और पानी में खड़ी महिलाएं थर-थर कांप रही हैं। लग रहा है कि उनके हाथ से सूप और कलशा छूट जाएगा। सूर्य भगवान उगने में इतनी देर कैसे हो रही है। अरघ देने का वक्त आ गया है, उग जाइए।

गुंजन पंत और खेसारी लाल यादव की शानदार केमिस्ट्री से भरा है यह छठ गीत, देखिए ये नया गाना

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।