Video Camera Wala Song: खेसारी लाल यादव ने बनाया प्रीति बिस्वास का वीडियो, देखिए क्या बोल रही हैं एक्ट्रेस

भोजपुरी फिल्म राजा जानी का वीडियो कैमरा वाला (Video Camera Wala Song) काफी पॉपुलर सॉन्ग हैं। इस सॉन्ग को वैसे करोड़ों लोगों ने पहले ही देखा है, लेकिन वेव म्यूजिक इस सॉन्ग को फिर से अपने वीडियो प्लेटफॉर्म पर 30 अगस्त को रिलीज किया है, जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल यादव प्रीति बिस्वास की तस्वीर हाथ में लिए। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का एक सॉन्ग इन दिनों लोगों की जुबां पर चढ़ रहा है। सॉन्ग का नाम ‘वीडियो कैमरा वाला’ (Video Camera Wala) है। इसे प्रियंका सिंह ने गाना है। सॉन्ग में एक्ट्रेस प्रीति बिस्वास के बीच अपनी सहेलियों से खेसारी लाल यादव की शिकायत कर रही हैं, क्योंकि भोजपुरी स्टार ने उनकी चोरी-छुपे वीडियो बना ली है। इस सॉन्ग को आजाद सिंह ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने कंपोज किया है।

सॉन्ग ‘वीडियो कैमरा वाला’ काफी पॉपुलर सॉन्ग हैं। इस सॉन्ग को वैसे करोड़ों लोगों ने पहले ही देखा है, लेकिन वेव म्यूजिक इस सॉन्ग को फिर से अपने वीडियो प्लेटफॉर्म पर 30 अगस्त को रिलीज किया है, जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वेव म्यूजिक इस गाने और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) की पॉपुलरेटी को देखते हुए ऐसा किया है। रोमांस से भरा ये सॉन्ग फिल्म राजा जानी का है, जोकि पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में खेसारी लाल यादव और प्रीति बिस्वास की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

यहां देखिए,खेसारी लाल यादव स्टारर फिल्म राजा जानी का वीडियो कैमरा वाला सॉन्ग-

https://www.youtube.com/watch?time_continue=2&v=znV3Pabcx8Q

फिल्म राजा जानी (Raja Jaani Song)  एक रोमेंटिक फिल्म थी, जिसमें दमदार एक्शन और डायलॉग के साथ अच्छी कहानी और सॉन्ग को देखने को मिले। फिल्म के सभी सॉन्ग सुपरहिट साबित हुए। फिल्म में खेसारी लाल यादव और प्रीति बिस्वास के अलावा देवोस्मिता, आनंद मोहन, गोपाल रॉय और संजय महानंद जैसे कई केरेक्टर लीड रोल में रहे।

सोशल वर्क में  भी आगे रहते हैं खेसारी लाल यादव

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जरिए लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं अपने खेसारी फाउंडेशन (Khesari Foundaion) के जरिए भी लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने बिहार में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले सीतामढ़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद की। इससे पहले उन्होंने बिहार में चमकी बुखार  (Chamki Bukhar) से पीड़ित लोगों की भी मदद की थी।

खेसारी लाल यादव ने इस साल नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे, वजह जानकर इस भोजपुरी एक्टर की करेंगे तारीफ

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।