Vijeta Movie Teaser: अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म का टीजर रिलीज, क्या भोजपुरी स्टार बनेंगे ‘विजेता’?

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की फिल्म विजेता (Vijeta Movie Teaser) का टीजर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म खेल और बाप-बेटे के बीच नफरत पर प्यार की जीत की कहानी है।

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म विजेता का टीजर रिलीज हो गया है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में और गाने देकर उन्होंने भोजपुरी सिनेमा पर अपनी धाक जमा रखी है। शनिवार को उनकी अगली फिल्म विजेता (Vijeta Movie Teaser) का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर देख जान पड़ता है कि अरविंद तमाम भोजपुरी सुपरस्टार्स के सामने जल्द हार मानने वाले नहीं हैं।

विजेता फिल्म खेल के आधार बनाते हुए बाप-बेटे के बीच नफरत और फिर इसके प्यार में बदलने की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू धावक की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में बिहार में खेल की दुर्दशा पर भी फोकस किया गया है। अरविंद के अलावा फिल्म में यामिनी सिंह, कनक पांडे, अवधेश मिश्रा और सुशील सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

देखिए अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म विजेता का टीजर…

विजेता फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। पराग इससे पहले भी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। रत्नाकर कुमार फिल्म के निर्माता हैं। राकेश त्रिपाठी ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म के कई गानों को खुद अरविंद अकेला कल्लू अपनी आवाज से सजाएंगे। मेकर्स ने फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।

अरविंद अकेला कल्लू ने विजेता फिल्म का पोस्टर शेयर किया है…

विजेता फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। तमाम यूजर्स का कहना है कि पहली बार प्यार, रोमांस से हटकर किसी अच्छे मुद्दे पर भोजपुरी फिल्म बन रही है। अरविंद अकेला कल्लू भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने कहा था कि उनकी फिल्म विजेता राज्य के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म की रिलीज के बाद सूबे में खेल को बढ़ावा मिलेगा।

बचपन से ही स्टेज पर परफॉर्म करते थे अरविंद अकेला, इस सॉन्ग से मिली पॉपुलैरिटी…

यहां देखिए अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘छलिया’ का ट्रेलर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।