फैमिली संग रोलर कोस्टर के मजे लेते दिखे विनय आनंद, देखिए परिवार संग मस्ती करते हुए भोजपुरी एक्टर का वीडियो

भोजपुरी एक्टर विनय आनंद (Vinay Anand Video)  हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हैं। वह बच्चों के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं और एडवेंचर्स पार्क के मजे ले रहे हैं।

भोजपुरी एक्टर विनय आनंद। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के स्टार रहे विनय आनंद (Vinay Anand Bollywood Films) अब भोजपुरी इंडस्ट्री स्टार हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर लगता है कि वह अपने परिवार के काफी करीब हैं और उनसे काफी प्यार करते हैं, क्योंकि उनकी तस्वीरों और वीडियों उनके बच्चे और पत्नी होती है। उनके लिए खूबसूरत, प्यारे और इमोशनल कैप्शन लिखते रहते हैं।

विनय आनंद (Vinay Anand Video)  हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हैं। वह बच्चों के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं और एडवेंचर्स पार्क के मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी। दरअसल, इश वीडियो में वह एक किड्स स्पोर्ट कॉम्प्लैक्स में हैं। इसमें उनकी पत्नी और वो एक-एक रोलर कोस्टर की कार में बैठे हैं, दोनों अपनी गोद में बच्चे ले रखे हैं और सामने एक रोलर कोस्टर की बड़ी स्क्रीन है। इस स्क्रीन में खतरनाक मोड़ और उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं।

यहां देखिए विनय आनंद का इंस्टाग्राम-

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखे। इस वीडियो के बीच-बीच में विनय आनंद (Vinay Anand Wife) और उनकी पत्नी काफी एक्साइटेड दिख रही हैं।   वह दोनों काफी मस्ती कर रहे हैं। आपको बता दें कि विनय आनंद एक दिन पहले भी एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में विनय आनंद और उनका बेटा एक-दूसरे को आंख मार रहे हैं और बैकग्राउंड में दिल है छोटा सॉन्ग का म्यूजिक बज रहा है।

नानी के निधन से दुखी हैं भोजपुरी एक्टर विनय आनंद, इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं अनाथ हो गया हूं

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।