EXCLUSIVE: गुंडा हीरो विनोद यादव सुबह बेचते थे चाय और शाम को चलाते थे कोचिंग क्लास, ऐसे बन गए भोजपुरी के स्टार

एक्टिंग किसी की जागीर नहीं... ये बात फिर एक बार साबित हुई। इस बार उदाहरण बने हैं भोजपुरी (Bhojpuri Cinema) के नए नए स्टार विनोद यादव। विनोद यादव (Vinod Yadav) ने भोजपुरी फिल्म गुंडा के साथ इंडस्ट्री में एंट्री की है। इस फिल्म में विनोद के अपोजिट सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह हैं।

गुंडा फिल्म का एक दृश्य (फोटो इंस्टाग्राम)

एक्टिंग किसी की जागीर नहीं… ये बात फिर एक बार साबित हुई। इस बार उदाहरण बने हैं भोजपुरी (Bhojpuri Cinema) के नए नए स्टार विनोद यादव। विनोद यादव (Vinod Yadav) ने भोजपुरी फिल्म गुंडा के साथ इंडस्ट्री में एंट्री की है। इस फिल्म में विनोद के अपोजिट सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह हैं। गुंडा फिल्म को थियेटर में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हिंदी रश डॉट कॉम से बात करते हुए विनोद यादव ने बताया कि वे किस घर से हैं और कैसे भोजपुरी फिल्म तक पहुंचे। आइये पढ़ते हैं विनोद यादव का इंटरव्यू।

सवाल – गुंडा फिल्म और आपके अभिनय को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कैसा फील कर रहे हैं?

विनोद यादव – बहुत अच्छा लग रहा है। लेकिन अभी मैंने पहली क्लास में एडमिशन लिया है। अभी मुझे बहुत सीखना है। मुझे जो प्यार मिला उसके लिए मैं तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ।

सवाल – अंजना सिंह के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा?

विनोद यादव मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। हालांकि कई बार शूटिंग सेट पर मेरा उनसे झगड़ा हो जाया करता था पर उन्होंने मुझे बहुत संभाला है।

सवाल – आपका इस इंडस्ट्री में कैसे आना हुआ ?

विनोद यादव – मैं गरीब घर से था। लेकिन पढाई में होशियार था। सुबह कोचिंग चलाता था और शाम में चाय बेचता था। मैंने इतनी मेहनत की है कि आज मेरे पास मेरा खुद का कॉलेज है। एक्टिंग करना मेरा शौक है और एजुकेशन मेरा बिजनेस है।

सवाल – खेसारी, (Khesari Yadav),निरहुआ (Nirahua) और पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच में खुद को कैसे संभाल पाएंगे ?

विनोद यादव – देखिए ऐसा है भोजपुरी इंडस्ट्री में ना कोई राई है और ना ही कोई पहाड़, खेसारी, निरहुआ और पवन सिंह ये सभी बड़े स्टार हैं। मैंने अभी शुरुवात की है। इन्होने इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया है और मैं भी इसे सवारूँगा।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें स्मृति सिन्हा का इंटरव्यू लालटेन फिल्म को लेकर 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।