पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांस देख पागल हुए उनके फैंस, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों के गानों का जादू फैंस पर खूब चलता है। जब से इन दोनों स्टार का ब्रेकअप हुआ है इनके फैंस भी मायूस हैं। लेकिन इसके बाद भी इन दोनों के गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों के गानों का जादू फैंस पर खूब चलता है। जब से इन दोनों स्टार का ब्रेकअप हुआ है इनके फैंस भी मायूस हैं। लेकिन इसके बाद भी इन दोनों के गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रोमांस को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दोनों की जोड़ी का एक भोजपुरी गाना इस समय यूट्यूब पर काफी धमाल मचाए हुए हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये गाना है दैय्या रे दैय्या…है।

इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच जो केमिस्ट्री दिखाई गई है उसे देखकर इनके फैंस दीवाने हो गए हैं। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। एल्बम धड़कन का गाना दैय्या रे दैय्या 25 सितम्बर 2018 को वेव म्यूजिक नाम के भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। इसी के चलते फिल्ममेकर भी इनकी जोड़ी को लेकर फ़िल्में बनाते रहते हैं। ये दोनों निजी जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त हैं।

भोजपुरी सिनेमा की बात करें तो जहां पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी लोगों के बीच सुपरहिट है। वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua)- आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey)  को भी लोग खूब पसंद करते हैं। ये सभी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। इनकी फ़िल्में का जादू भी लोगों के सिर बढ़चढ़कर बोलता है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

View Comments (1)