Mera Jiju Mana Kiya Hai Song: विवेक जैन का नया भोजपुरी एलबम रिलीज, गाने में जीजा-साली का दिखा दिलचस्प रिश्ता

सिंगर विवेक जैन (Vivek Jain Songs) का नया एलबम आ गया है। इस का गाना 'मेरा जीजू मना किया है (Mera Jiju Mana Kiya Hai)' काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें जीजा-साली का दिलचस्प रिश्ता भी नजर आया है। देखिए ये वीडियो।

विवेक जैन का नया एलबम 'मेरा जीजू मना किया है' आ गया है (फोटो: यूट्यूब)

हिंदी की तरह भोजपुरी गानों के भी आए दिन आपको कोई ना कोई नया एलबम सॉन्ग (Bhojpuri Album Songs) सुनने मिल जाएगा। कई बार ये लोगों को इतने पसंद आते हैं कि देखते देखते कुछ ही घंटों में वायरल हो जाते हैं। सिंगर विवेक जैन (Vivek Jain Songs) के गानों के साथ भी ऐसा है। ये कई हिट एलबम में अपनी आवाज दे चुके हैं और एक बार फिर अपना नया गाना लेकर आ गए हैं। इस गाने के म्यूजिक को सुनकर आप भी एक बार जरूर झूम जाएंगे।

विवेक जैन (Vivek Jain) का नया भोजपुरी एलबम ‘मेरे जीजू मना किया है’ का टाइटल सॉन्ग ‘मेरा जीजू मना किया है (Mera Jiju Mana Kiya Hai)’ काफी पसंद किया जा रहा है। कल यानी 26 अगस्त को पोस्ट हुए इस गाने को अब तक 6000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को मिथिलेश अग्रहारी ने लिखा है। वहीं, इसे अपनी संगीत से विकाश रौशन ने सजाया है। इसे टीम फिल्म्स भोजपुरी ने रिलीज किया है। इस गाने का म्यूजिक काफी फास्ट और जबरदस्त है।

देखिए विवेक जैन का ये नया भोजपुरी एलबम गाना…

गाने में ये साफ पता चलता है कि लड़का लड़की को मिलने के लिए बुला रहा है। लेकिन लड़की अपनी मजबूरी बताते हुए कहती है कि उसके जीजा ने बाहर निकलने से मना किया है। वहीं, इसमें कई जगह लड़की अपने जीजा से नजरें बचाते हुए लड़के को कॉल करती नजर आ रही है। पकड़े जाने पर लड़की पर उसके जीजा गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। इस गाने की शूटिंग में प्राकृतिक हरियाली भी देखने मिल रही है। कुल मिलाकर ये गाना अपनी धूम-धड़ाके वाली म्यूजिक और बोल की वजह से एक हिट साबित हो सकता है। आपको ये गाना कैसा लगा, कमेंट करके हमें बताएं।

नीलकमल सिंह का ये भोजपुरी सॉन्ग बना ट्रेंड, कुछ घंटों में ही मिले लाखों व्यूज…

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें रानी चटर्जी पवन सिंह- अक्षरा सिंह विवाद पर क्यों भड़क गईं 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।