वर्ल्ड अर्थ डेः भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने दी बधाई, अपने फैंस को दिया खास संदेश

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अपने फैंस को 'वर्ल्ड अर्थ डे' यानि 'विश्व पृथ्वी दिवस' की खास अंदाज में शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक पोस्टर ने कहा कि पृथ्वी हमारी नहीं, हम पृथ्वी के हैं।

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव। (फोटोः इंस्टाग्राम)

आज पूरी दुनिया ‘वर्ल्ड अर्थ डे’ यानि ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मना रही है। ऐसे में भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ कहां पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी है। दिनेश लाल यादव ने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है।

दिनेश लाल यादव ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें एक पृथ्वी को हरा-भरा दिखाया गया है। इस पर एक बड़ा पेड़ा उगा हुआ है। इस पर बादलों के बीच से सूरज की रोशनी पड़ रही है। पेड़ और पृथ्वी को चारों ओर से कए स्वच्छ वातावरण और बादलों से घिरा हुआ है। नीचे की तरफ दिनेश लाल यादव गले माला पहने और हाथ जोड़े हुए खड़े हैं।

यहां देखिए दिनेश लाल यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट

निरहुआ ने दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

इस पोस्टर में नीचे लिखा हुआ है,’पृथ्वी बचायें, प्रकृति बचेगी तो मानव जीवन बचेगा। आप सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनायें।’ इस पोस्टर को शेयर करते हुए निरहुआ ने लिखा, पृथ्वी हमारी नहीं, हम पृथ्वी के हैं। आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोक सभा सीट से भाजपा  के प्रत्याशी बने हैं। इन दिनों वह चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

वर्ल्ड अर्थ डे पर बना गूगल डूडल

वर्ल्ड अर्थ डे हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस मौके पर आज शानदार गूगल डूडल बना है। गूगल ने एक मोशन वाला डूडल बनाया है। इस डूडल में प्रकृति और पृथ्वी और जीवों के बीच संबंध दिखाया है। गूगल डूडल में के जरिए बताया गया है कि ये पृथ्वी बहुत ही खूबसूरत और हरी-भरी है।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।