EXCLUSIVE: अल्का याग्निक ने रिमिक्स गानों पर दिया रिएक्शन- डांस और पार्टी वाले गाने बनाने है तो नए बनाइये

अल्का याग्निक (Alka Yagnik) को कौन नहीं जानता, एक से बढ़कर एक गाने गए चुकी सदाबहार सिंगर का मानना है कि पुराने गानों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए| यहां पढ़ें-

अल्का याग्निक (Hindi Rush)

कई सदाबहार सिंगर्स हैं जिनकी आवाज़ हमेशा हमारे कानों में गूंजती है| इन्ही में से एक हैं अल्का याग्निक (Alka Yagnik)| जल्द ही वो सोनी टीवी के शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) में जज की भूमिका में नज़र आने वाली हैं| यहां देखिये हिंदी रश डॉट कॉम के साथ हुई उनकी खास बातचीत-

सवाल: आपका दौर, वापस नहीं आ पा रहा है, आपको इसकी वजह क्या लगती है?

अल्का याग्निक : उस दौर में जो गाने बनाये गए वो सदाबहार गाने हैं , आज क्या आज से 20 साल बाद भी अगर आप इसे सुनेंगे तो आपको अच्छे लगेंगे और पसंद आएंगे | यही वजह है कि उन्हीं गानों को उठा उठा कर रिवैम्प किया जा रहा है और उसमें रिद्धम जोड़ा जा रहा है, वही गाने बजाये जा रहे हैं और उन्हीं गानों पर डांस कर रहे हैं| इससे यही पता चलता है कि ये गानें कितने एवरग्रीन हैं|

सवाल: आपका लुक पहले जैसा ही है तो इसे कैसे मेंटेन करती हैं?

अल्का याग्निक : मैं मेंटेन करने के नाम पर कुछ भी नहीं करती हूँ, ये अपने आप ही हो जाता है| जो म्युज़िक में डूबा रहता है उसकी उम्र नहीं बढ़ती|

सवाल: बच्चों के शो सुपरस्टार सिंगर से वापसी कर रही हैं, इस शो में क्या खास बात है?

अल्का याग्निक : रियालिटी शो तो पहले भी आये हैं लेकिन ये बच्चों का शो है इसमें पहली बार सोनी टीवी पर सुपर सिंगर हो रहा है| इसका फॉर्मेट सभी से अलग है| इसमें 3 लेयर्स हैं| जो बच्चे इस शो में कंटेस्टेंट्स हैं उनके ऊपर चार कैप्टन्स हैं जो उन बच्चों को ग्रूम करेंगे| उन बच्चों को हम जज करेंगे| ये बहुत ही इंट्रस्टिंग है| तो मुझे लगता है बहुत मस्ती भी होगी और काम भी होगा|

सवाल: म्युज़िक इंडस्ट्री कितनी बदल गयी है आपके हिसाब से?

अल्का याग्निक : टैलेंट को बहुत आसानी से अपना लिया जाता है| हर जगह नए लोगों को अपनाया जा रहा है चाहें वो सिंगर हो डांसर हो एक्टर हो म्युज़िक डायरेक्टर्स हो| पहले लोग बहुत ही कंज़र्वेटिव होते थे| न्यूकमर्स को इतनी आसानी से नहीं अपनाते थे| आजकल जहां देखो नए लोग आ रहे हैं और आते ही चले जा रहे हैं| तो ये एक अच्छी बात है लेकिन इसके साथ ही कुछ खामखा के आर्टिस्ट भी आ जाते हैं| लेकिन शायद ये ऐसा ही है|

सवाल: आपने तमाशा फिल्म के गाने ‘अगर तुम साथ हो’ के बाद कोई और गाना क्यों नहीं किया?

अल्का याग्निक : ऐसा कोई गाना मिलना भी तो चाहिए| मैं सॉफ्ट मेलेडियस गाने ही मुझे सूट करता है| अगर तुम साथ हो ऐसा गाना था जो मुझे लगा कि मेरे लिए ही बनाया गया था|

सवाल: नेहा ककर और ध्वनि भानुशाली ने आपके गाने को रिक्रिएट किया है| इसपर आपका रिएक्शन क्या होता है?

अल्का याग्निक : वो अपना काम कर रहे हैं| उनसे करवाया जा रहा है तो वो कर रहे हैं| अपना काम वो ठीक ही कर रहे हैं| लेकिन रिमिक्स करवाना ही गलत है, इसे नहीं करना चाहिए| ओरिजनल गानों को डिस्टर्ब करना ही नहीं चाहिए मेरे हिसाब से| आपको अगर डांस और पार्टी वाले गाने बनाने है तो नए बनाइये| पुराने गानों को हिला-डुला कर क्या फायदा?

यहां देखिये ये वीडियो इंटरव्यू-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।