Exclusive: अक्षरा- पवन सिंह विवाद पर बोलीं एक्ट्रेस सनी सिंह, बताई भोजपुरी इंडस्ट्री की ये सच्चाई

भोजपुरी (Bhojpuri Actress) सनी सिंह (Sunny Singh) ने हाल ही में हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने इस इंडस्ट्री से जुड़े कई खुलासे किए और पवन सिंह-अक्षरा सिंह के विवाद पर भी बात की।

सनी सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई राज खोले (फोटो:ट्विटर)

भोजपुरी (Bhojpuri Actress) इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे से लेकर अंजना सिंह और अक्षरा सिंह तक, कई एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और दिलकश अदाओं के लिए जानी जाती हैं। इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है और ये हैं सनी सिंह (Sunny Singh)। ‘लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा’ में ये एक्ट्रेस पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी के किरदार में नजर आईं थी।

इसके बाद वो ‘भोजपुरिया राजा’ में नजर आईं थी। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि इनका असली नाम पल्लवी सिंह है। हाल ही में एक्ट्रेस ने हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत की और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई राज का खुलासा किया और पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद पर भी अपनी राय रखी।

सवाल- सनी लियोनी में का खिताब आपको भोजपुरी इंडस्ट्री में मिला है? आप इससे खुश हैं?

सनी सिंह- हां, काफी ज्यादा अच्छा लगता है कि सनी लियोनी से मेरी तुलना की जाती है। भोजपुरी इंडस्ट्री में मेरी एक अलग पहचान है कि मैं इस इंडस्ट्री की सनी लियोनी हूं। उनसे मेरा चेहरा मिलता-जुलता है।

सवाल- भोजपुरी इंड्रस्टी में कैसे आईं? यहां क्या खास दिखा?

सनी सिंह- मुझे एक्टिंग करना अच्छा लगता है। मेरी ऐसी कोई खास सोच नहीं थी कि इसी भाषा में मूवी करनी है। चांस मिला तो मैं यहां आ गई।

सवाल- ऐसा कहा जाता है कि इस इंडस्ट्री में एक्टर का ज्यादा बोलबाला है। एक ग्रुपिज्म है जैसे निरहुआ के साथ आम्रपाली और काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल, आपकी जोड़ी किसके साथ है।

सनी सिंह- मेरी जोड़ी किसी के साथ नहीं है। मुझे जिसके साथ अच्छा लगा और कंफर्बेटबल लगा उसके साथ काम कर लिया। रही बात ग्रुपिज्म की, तो ऐसा कुछ नहीं है। एक सेटअप होता है कि किसकी किसके साथ बॉन्डिग अच्छी है।

सवाल- भोजपुरी फिल्म के लिए आइटम सॉन्ग कितना जरूरी है?

सनी सिंह- हर फिल्म में आइटम सॉन्ग होते हैं, लेकिन ये इतना जरूरी है। फिल्म की स्टोरी के हिसाब से ऐसे सॉन्ग डाले, तो अच्छा लगता है। बिना जरूरत के इसे फिल्म में रखना मेरे हिसाब से सही नहीं होगा।

सवाल- रानी चटर्जी से लेकर आम्रपाली दुबे तक, भोजपुरी में कई बड़ी एक्ट्रेस हैं। इन सबके बीच खुद को संजोकर रखना कितना मुश्किल है?

सनी सिंह- काफी मुश्किल होता है। ये एक्ट्रेस काफी अनुभवी और सीनियर हैं। हमें समझना पड़ता है कि हमें क्या चीजें कैसे करनी है। फिर भी कोशिश रहती है संजोकर रखने की और कर लेती हूं।

सवाल- आप काम कैसे ढूंढती हैं? क्या जरिया होता है?

सनी सिंह- मेरे काम को देखकर ही ज्यादातर काम मिलता है। बाकी मेरे पीआरओ हैं, जो ये सब देखते हैं।

सवाल- खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनके साथ काम कर चुकी हैं और करना चाहती हैं?

सनी सिंह- हिरोईन के तौर पर नहीं, लेकिन इन तीनों के साथ मैं काम कर चुकी हैं। तीनों का अपना-अपना नेचर है। अभी दिनेश जी के साथ हिरोईन के रूप में एक फिल्म करने जा रही हूं।

सवाल- पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद को आप कैसे देखती हैं?

सनी सिंह- सबका पर्सनल कारण और इश्यू होता है। इसलिए उन दोनों को ही पड़ना चाहिए। हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए और कुछ बोलना चाहिए।

सवाल- लेकिन इतने दिनों बाद अक्षरा सिंह का बोलना क्या आपको सही लगता है?

सनी सिंह- सही तो नहीं लगता है, लेकिन अगर आपको किसी चीज से दिक्कत है तो उसे बोलना चाहिए।

सवाल- पवन सिंह के साथ आपने काम किया है, क्या कभी उन्होंने आपके साथ कोई बदतमीजी की है या जो आरोप लगे हैं वैसे कभी व्यवहार किया है?

सनी सिंह- मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ है। लेकिन हो सकता है क्योंकि मैंने कहा ना कि सबकी अपनी-अपनी बॉन्डिंग होती है, तो दूसरे साथ कैसा व्यवहार है कहा नहीं जा सकता है। मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ।

सवाल- कहा जाता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी अश्लीलता होती है, तो क्या आपको लगता है कि इसे पूरी तरह से हटा देना चाहिए? और क्या फिर लोग देखने आएंगे?

सनी सिंह- ऐसा किसने कहा कि यहां आइटम डांस या सॉन्ग अश्लील होता है। हिंदी फिल्मों में भी आइटम डांस होता है। माना कि भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता होती है, लेकिन हिंदी में भी बिकिनी और किसिंग सीन होते हैं। उन्हें दिखाने का एक तरीका होता है, जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री में नहीं है। ये नजरिया का फर्क है।

सवाल- भोजपुरी गाने डबल मीनिंग होते हैं। इसके बारे में आप क्या कहेंगी?

सनी सिंह- हिंदी फिल्मों में भी डबल मीनिंग गाने होते हैं। आप चिकनी चमेली गाना ले लीजिए। बस वहीं बात है कि आप इसे कैसे प्रेजेंट करते हैं। अगर इस गाने का आप असली मतलब जानेंगे,  तो ये भी अश्लील लगेगा। भोजपुरी गाना एलबम की वजह से अश्लील हुआ है। फिल्मों में ये नहीं होती है। एलबम में काफी अश्लील चीजें होती हैं।

सवाल- भोजपुरी इंडस्ट्री एक्ट्रेस के लिए कितनी सेफ है? कहते हैं यहां माफियागिरी चलती है और ये सेफ नहीं है?

सनी सिंह- मेरी इंडस्ट्री मुझे काफी सेफ लगती है। ये सारी चीजें आप पर निर्भर करती हैं कि आप किसके साथ कैसा व्यवहार कर रहे हो। कोई आप पर प्रेशर डाल रहा है, तो वहां से निकल जाना चाहिए। वहां रहेंगे, तो वो आप पर हावी होगा।

पवन- अक्षरा सिंह विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, इस अंदाज में दिया चेतावनी…

देखिए सनी सिंह का ये एक्सक्लूसिव वीडियो…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।